Image Slider

Last Updated:

Mouni Roy Deleted Post: कैमरामैन पर बुरी तरह भड़कीं मौनी रॉय! इंस्टाग्राम पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिख दी इतनी बड़ी बात कि कुछ ही मिनटों में डिलीट करना पड़ गया पोस्ट. आखिर ऐसा क्या हुआ था कैमरे के सामने कि एक्ट्रेस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया? जानिए इस डिलीटेड पोस्ट के वायरल होने की पूरी इनसाइड स्टोरी.

मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं. पहले तलाक की खबरों के चलते फिर दिशा पाटनी से रिलेशनशिप की अफवाह को लेकर. वहीं बीते दिन उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हआ, जहां वे पैप्स पर भड़कती दिखाई दी हैं. अभी 14 जुलाई को उनके मना करने के बाद भी पैप्स ने एक्ट्रेस को जबरन कैमरे में कैप्चर किया, जिससे वे काफी ज्यादा नाराज भी हुईं. उनकी यह वीडियो भी इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी. वहीं अब मौनी रॉय अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. जिसे उन्हें हटानी भी पड़ी, एक्ट्रेस की इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. हालांकि, पोस्ट करने के कुछ ही समय बाद उन्होंने उसे डिलीट भी कर दिया, लेकिन तब तक यह खबर इंटरनेट पर फैल चुकी थी.

दरअसल, मौनी रॉय पैपराजी यानी मीडिया के कैमरामैन से काफी नाराज नजर आईं. उन्होंने डिलीट किए गए पोस्ट में अपनी भड़ास निकालते हुए साफ शब्दों में लिखा था कि मुझे आज के बाद कभी भी कैमरे में कैद मत करना. उनका यह गुस्सा देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब मौनी रॉय को शहर में एक जगह स्पॉट किया गया. वहां मौजूद कैमरामैन हमेशा की तरह उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे. मौनी उस वक्त किसी बात को लेकर परेशान थीं, लेकिन फिर भी कैमरामैन लगातार उनके पीछे चलते रहे और उनकी तस्वीरें लेते रहे.

कैमरामैन के इस बर्ताव से मौनी रॉय का पारा चढ़ गया. उन्हें लगा कि उनकी प्राइवेसी में दखल दिया जा रहा है. घर पहुंचते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की और लिखा कि जब कोई इंसान मना कर रहा हो, तब भी उसके पीछे पड़े रहना बिल्कुल गलत है.

मौनी ने आगे लिखा कि कलाकारों की भी अपनी एक निजी जिंदगी होती है और हर वक्त कैमरे के सामने रहना आसान नहीं होता. उन्होंने पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार से मेरे सामने कैमरे मत लाना और न ही मेरी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करना.

जैसे ही मौनी ने यह पोस्ट शेयर किया, इंटरनेट पर हलचल मच गई. लोग तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. कुछ लोगों ने मौनी रॉय का सपोर्ट किया और कहा कि सेलिब्रिटीज को भी उनका पर्सनल स्पेस मिलना चाहिए, वहीं कुछ लोगों को उनका यह अंदाज थोड़ा ज्यादा सख्त लगा.

शायद बात को ज्यादा बढ़ता हुआ देखकर मौनी रॉय ने कुछ ही मिनटों में उस पोस्ट को अपने अकाउंट से हटा दिया. लेकिन तब तक सोशल मीडिया के कई पेजेस ने उसके स्क्रीनशॉट ले लिए थे, जिसकी वजह से यह डिलीटेड पोस्ट अब भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस पूरे वाकये पर अभी तक मौनी रॉय की तरफ से कोई दूसरा बयान नहीं आया है. उन्होंने पोस्ट क्यों डिलीट किया, इसकी वजह भी साफ नहीं है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज और पैपराजी के बीच के रिश्तों और प्राइवेसी की बहस को सोशल मीडिया पर दोबारा छेड़ दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||