Image Slider

Document writers took out a funeral procession for the Revenue Minister's effigy

मोदीनगर तहसील में राजस्व मंत्री का पुतला फूंकते दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता। संवाद



मोदीनगर। ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में पिछले छह दिनों से आंदोलन कर रहे दस्तावेज लेखकों ने बुधवार को अपना विरोध और तेज कर दिया। आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर में स्टांप एवं निबंधन (पंजीयन) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल के पुतले की शव यात्रा निकालकर उसका दहन किया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दस्तावेज लेखक 11 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। वे कामकाज बंद कर उपनिबंधक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। इस आंदोलन को बार एसोसिएशन मोदीनगर का भी समर्थन प्राप्त है। बुधवार को दस्तावेज लेखक व अधिवक्ता उपनिबंधक कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता भी अपने कार्य से विरत रहे।


इसके बाद आंदोलनकारियों ने नारे लगाते हुए तहसील परिसर में राज्य मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। आक्रोशित प्रदर्शनकारी शव यात्रा को दिल्ली-मेरठ मार्ग तक लेकर गए और बाद में तहसील मुख्यालय पहुंचकर पुतले का दहन किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक व तेज किया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||