varun chakravarthy ruled out of Ireland t20i series: आयरलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी T20I सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के नंबर-1 टी20 बॉलर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती.
नई दिल्ली. आयरलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी T20I सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के नंबर-1 टी20 बॉलर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है. वरुण चक्रवर्ती को यह चोट टाटा आईपीएल 2026 के दौरान लगी थी. उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आ गई थी, जिससे वे अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाने वाले इस मिस्ट्री स्पिनर का बाहर होना टीम के लिए बड़े झटके से कम नहीं है.
COE में चल रहा है रिहैब
BCCI द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, वरुण चक्रवर्ती इस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हैं. वे अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन के अंतिम चरण में हैं. मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है, लेकिन आयरलैंड सीरीज के शुरू होने तक उनके पूरी तरह फिट होने की संभावना नहीं है, जिसके चलते उन्हें इस दौरे से बाहर रखने का फैसला किया गया है. इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान के साथ ही बोर्ड ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर अपडेट दिया.
🚨 News 🚨
India’s ODI squad for the England tour announced.
𝗡𝗢𝗧𝗘: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



