Image Slider

Last Updated:

Toxic Release Date: आ गई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट? फिल्म बंद होने की खबरों के बीच मेकर्स ने एक धमाकेदार नए पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट का महा-ऐलान कर दिया है. KGF स्टार यश के इस नए डबल रोल लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पूरी खबर जानने के लिए अभी पढ़ें!

Zoom

फाइनली आ गई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट!

Superstar Yash Toxic movie update: सुपरस्टार यश के फैंस के लिए आखिरकार वो बड़ी खुशखबरी आ ही गई जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था. पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया और सिनेमा के गलियारों में उनकी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं. कुछ लोग कह रहे थे कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़ गई है, तो कुछ ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि यह फिल्म बंद हो चुकी है.

लेकिन अब इन सभी खबरों पर पूरी तरह विराम लग चुका है. मेकर्स ने एक धमाकेदार नए पोस्टर के साथ फिल्म की नई और आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान करके फैंस को झूमने का मौका दे दिया है.

नए पोस्टर में दिखा यश का डबल रोल

रविवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बेहद ही दमदार और रहस्यमयी पोस्टर जारी किया. इस नए पोस्टर ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, क्योंकि इसमें यश के दो अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके किरदारों के नाम राया और टिकट होने वाले हैं. यश का यह लुक देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||