Image Slider

Last Updated:

UP Police SI Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. 4543 एसआई पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है. लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में शामिल होना होगा. भर्ती बोर्ड ने दौड़ परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके तहत करीब 12 हजार उम्मीदवार प्रदेश के 10 जिलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे.

ख़बरें फटाफट

UP Police 2026:4543 पदों के लिए  2.7 गुना लगाएंगे दौड़, परीक्षा की डेट घोषितZoom

UP SI Recruitment 2026, UP Government Jobs, UP Police Physical Test: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा की डेट घोषित.

UP Police SI Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. 4543 सब-इंस्पेक्टर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का चरण शुरू होने जा रहा है. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है.दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DVPST)में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी दौड़ में शामिल होना होगा. यह परीक्षा 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई को आयोजित की जाएगी.

UP Police Constable Exam Date 2026: तीन दिन चलेगी दौड़ परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा. इसके लिए तीन दिनों तक दौड़ परीक्षा आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी जिसके आधार पर उनकी पात्रता तय की जाएगी.यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है क्योंकि अंतिम चयन की दिशा में यह एक बड़ा कदम है.

10 जिलों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

पुलिस भर्ती बोर्ड ने दौड़ परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेश के 10 जिलों को चुना है. इन जिलों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा ताकि परीक्षा का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके. जानकारी के अनुसार करीब 12 हजार अभ्यर्थी इस चरण में हिस्सा लेंगे. सभी उम्मीदवारों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी.

परीक्षा से सात दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

दौड़ परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.भर्ती बोर्ड के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से सात दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए.एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे.

मार्च में हुई थी लिखित परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया गया था. प्रदेशभर के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था.लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डीवीपीएसटी के लिए बुलाया गया था, जिसमें दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानकों का सत्यापन किया गया.

 2.7 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाया गया 

पुलिस भर्ती बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कुल रिक्त पदों की तुलना में लगभग 2.7 गुना अधिक अभ्यर्थियों को डीवीपीएसटी के लिए आमंत्रित किया था.इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी पात्र उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में अवसर मिल सके और अंतिम मेरिट सूची तैयार करने में पर्याप्त विकल्प उपलब्ध रहें.अब डीवीपीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को दौड़ परीक्षा से गुजरना होगा, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||