Akshay Kumar Video: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता हाल ही में जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी के पवित्र धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर के जरिए वापस लौट गए. सामने आई तस्वीरों और वीडियो में अक्षय कुमार सफेद कुर्ता-पायजामा पहने बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए. उन्होंने माता भगवती के दरबार में माथा टेका और पवित्र गुफा के दर्शन किए. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच अभिनेता की एक झलक पाने की उत्सुकता भी देखने को मिली.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



