ग्लैमर और शोहरत से भरी टीवी इंडस्ट्री बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, उसके पीछे उतनी ही अनकही कहानियां और संघर्ष भी छिपे होते हैं. बीते कुछ सालों में कई ऐसे युवा और लोकप्रिय कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए. जिनकी मौत ने न सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों को, बल्कि लाखों प्रशंसकों को भी झकझोर कर रख दिया. किसी ने करियर की ऊंचाइयों पर रहते हुए विदाई ली तो कोई अपने सपनों को अधूरा छोड़ गया. कौन थे ये सितारें, चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. जो चेहरे टीवी स्क्रीन पर हर रोज करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाते हैं. वे खुद अंदर से कितने टूटे और अकेले होते हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. जब भी स्क्रीन का कोई चहेता कलाकार अचानक दुनिया छोड़ जाता है तो अपने पीछे कई सवाल छोड़ जाता है. हाल ही में ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपनी जीवन लीला को खत्म कर लिया. घर में उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला. ये पहला ऐसा मामला नहीं है. इससे पहले भी कई सितारों ने मानसिक स्वास्थ्य, काम के बेहिसाब दबाव और अनकहे पर्सनल स्ट्रगल्स की वजह से ये कदम उठा चुके हैं. आज बात करेंगे उन सितारों की, जिन्होंने साबित किया कि ग्लैमर की यह चमक जितनी बाहर से लुभावनी है, अंदर से उतनी ही जानलेवा है.
22 साल की उभरती एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून 2026 को मुंबई स्थित अपने घर में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. परिवार और दोस्तों का आरोप है कि वह पिछले कुछ समय से काम के भारी दबाव, डिप्रेशन और मानसिक उत्पीड़न से जूझ रही थीं. मौत से चंद घंटे पहले तक मुस्कुराते हुए सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने वाली संचिता का इस तरह जाना पूरी इंडस्ट्री को सुन्न कर गया है.
‘दादागिरी 2’ के विनर और कई टीवी शो में काम करने वाले एक्टर नितिन चौहान की 2024 में 35 साल की उम्र में आत्महत्या की थी. उनकी अचानक मौत से उनके साथी और फैंस हैरान रह गए और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर फिर से चर्चा शुरू हो गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2022 में एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा की मौत ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था. ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की एक्ट्रेस सेट पर मृत पाई गई थीं. इस मामले ने खूब सुर्खियां बटौरीं. इस मामले ने उनके को-स्टार शीजान खान के साथ उनके रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर देश भर में बड़ी बहस छेड़ दी थी. यह घटना लंबे समय तक मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर भी 2022 में इंदौर स्थित अपने घर पर मृत पाई गई थीं. पुलिस को ब्लैकमेलिंग से जुड़ा सुसाइड नोट मिला था. पुलिस जांच के दौरान कथित उत्पीड़न से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की गई थी. उनकी मौत ने टीवी इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया था.
एक्टर समीर शर्मा का नाम भी इसी लिस्ट का हिस्सा है. उन्होंने ‘कहानी घर घर की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया था. वह साल 2020 में मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. वह 44 साल के थे.
‘आदत से मजबूर’ शो के लिए पहचाने जाने वाले मनमीत ग्रेवाल का मई 2020 में 32 साल की उम्र में निधन हो गया. खबरों के अनुसार, COVID-19 लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी ने उन पर असर डाला था, हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी एक वजह की पुष्टि नहीं हुई. उनकी मौत ने टेलीविजन एक्टर्स को होने वाली आर्थिक परेशानियों की ओर ध्यान खींचा.
‘इश्क में मरजावां’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शो में काम करने वाले एक्टर और मॉडल कुशल पंजाबी का 2019 में 42 साल की उम्र में निधन हो गया. खबरों के मुताबिक, उन्होंने एक नोट छोड़ा थ, जिसमें कहा गया था कि उनकी संपत्ति उनके परिवार में बांट दी जाए. बाद में उनके दोस्तों ने उनकी निजी परेशानियों के बारे में खुलकर बात की.
पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी का रोल निभाने के बाद प्रत्युषा बनर्जी घर-घर में पहचानी जाने लगीं. हालांकि, 1 अप्रैल 2016 को कथित तौर पर आत्महत्या से उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद, उनके माता-पिता ने उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड राहुल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



