लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब मौसम अपना तीखा तेवर दिखा रहा है. यहां धीरे-धीरे पारा चढ़ रहा है और लोगों को तेज धूप व उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी का भी मौसम बना हुआ है. लेकिन, इससे गर्मी से राहत नहीं हैं. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कल यानी 19 जून के लिए कानपुर, बदायूं, मेरठ समेत 48 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. आप इस चेतावनी से अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी जलती तपती गर्मी पड़ने वाली है. ये हीट वेव का अलर्ट सिर्फ एक दिन के लिए बल्कि आने वाले 6 दिन के लिए भी यही चेतावनी है.
यहां के लिए नहीं अलर्ट
यहां बरसेगी आसमान से आफत
राजधानी का कैसा हाल?
राज्य की राजधानी लखनऊ में गर्मी और उमस का दौर जारी है. अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया. आईएमडी ने शुक्रवार को मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान लगाया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 और 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.
भईया, मानसून कहां है?
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में कल भी भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है. कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
किन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है?
संभल, मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर, बदायूं, प्रयागराज, फतेहपुर, बरेली, कानपुर, मिर्जापुर, झांसी, हरदोई समेत 48 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में लू और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.
किन जिलों में कोई मौसम अलर्ट नहीं है?
गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), एटा, बुलंदशहर, सहारनपुर, बिजनौर, अलीगढ़ समेत करीब 30 जिलों के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन यहां भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.
क्या कल बारिश होने की संभावना है?
फिलहाल अधिकांश जिलों में बारिश, आंधी या तूफान की संभावना नहीं है. मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म बना रहेगा.
नोएडा का तापमान कितना रह सकता है?
नोएडा में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. अगले कई दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है.
यूपी में मानसून कब तक पहुंच सकता है?
मौसम विभाग के अनुसार 22-23 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है. अगले 4-5 दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है.
मानसून आने में देरी क्यों हो रही है?
अरब सागर से नमी का प्रवाह कमजोर होने और उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म व शुष्क पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मानसून की रफ्तार धीमी हुई है.
क्या आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है?
हां, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से नमी बढ़ेगी और मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



