Sharad Pawar Calls Key Meeting Of MPs: शिवसेना यूबीटी के घर में आग लगी है. कई सांसद बगावत पर उतारू हैं. उद्धव ठाकरे के नौ में से छह सांसद एकनाथ शिंदे खेमे में जा सकते है. इस बीच इस बगावत की तपिश शरद पवार तक पहुंचने लगी है. इस संकट के बीच उन्होंने अपने एनसीपी सांसदों की अहम बैठक बुलाई है.
शिवसेना यूबीटी में टूट की तपिश शरद पवार तक पहुंचने लगी है. उन्होंने अपने सांसदों की एक अहम मीटिंग बुलाई है.
महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासत उबाल पर है. शिवसेना यूबीटी में संभावित बगावत ने राज्य की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले वयोवृद्ध नेता शरद पवार की धड़कनें बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना यूबीटी संकट को देखते हुए शरद पवार ने अपनी पार्टी के सांसदों अगले एक दो दिन में अहम बैठक बुलाई है. एनसीपी-एसपी के पास लोकसभा में नौ सांसद हैं. माना जा रहा है कि ममता बनर्जी की टीएमसी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में टूट के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी भी ऐसे ही संकट की चपेट में आ सकती है. वैसे भी शरद पवार की मूल एनसीपी एक बड़ी टूट झेल चुकी है. 2022 में उनके भतीजे दिवंगत अजित पवार ने पार्टी को दोफाड़ कर दिया था. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में शरद पवार ने अपने गुट की वापसी करवाई और लोकसभा में आठ सीटों पर जीत हासिल की. हालांकि उसी साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी कोई खास असर नहीं छोड़ पाई और उसे केवल 10 सीटों पर जीत मिली.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



