Image Slider

Last Updated:

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पिछले कुछ समय से अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इस बीच उन्होंने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि रामगोपाल यादव ने अमित शाह को एक लेटर भी लिखा है.

'सपा में होगी टूट, रामगोपाल यादव ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी,' OP राजभर का दावाZoom

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान.

लखनऊः देश की राजनीति में इन दिनों जोड़-तोड़ की सियासत खूब चल रही है. पहले पश्चिम बंगाल तो अब महाराष्ट्र में सांसद इधर से उधर हो रहे हैं और अब अगली बारी उत्तर प्रदेश की है. ऐसा दावा सुहेलदेवल भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है. ओम प्रकाश राजभर ने दावा करते हुए कहा है कि पूरी समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहती है. इसके लिए रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें नाम की एक पूरी लिस्ट भी है. ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है.

ओपी राजभर के बयान से सियासी घमासान
बता दें कि ओम प्रकाश राजभर का बयान तब सामने आया है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लेकर हलचल तेज हो रही है. ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा कि जैसे-जैसे विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों का शिकंसा कस रहा है. वैसे-वैसे सपा नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट परियोजना से जुड़े मामलों के लेकर पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि इन प्रकरणों में कौन लोग चर्चा के केंद्र में रहे हैं.

‘समूची सपा भाजपा में शामिल होने को तैयार’
ओमप्रकाश राजभर के ने कहा कि जब जांच आगे बढ़ती है तो कुछ लोगों की परेशानी भी बढ़ती है. हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी नए साक्ष्य या संभावित दल-बदल करने वाले नेताओं का नाम नहीं लिया. लेकिन उनता दावा बड़ा माना जा रहा है. ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी. राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है. खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है. महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है.’

‘रामगोपाल जी को बताना चाहिए कि चिट्ठी में क्या लिखा है’
उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक ओपी राजभर का कहना है, “जब कोई बिकने को तैयार होता है, तभी लोग उसे खरीदते हैं. सिर्फ़ महाराष्ट्र पर ध्यान मत दीजिए; अब यूपी की बारी है. क्या आपने नहीं देखा कि राम गोपाल जी ने अमित शाह जी को एक चिट्ठी दी और कहा कि ये नाम हैं, इन्हें बुलाइए और अपने साथ ले जाइए, लेकिन हमें सुरक्षित रखिए? राम गोपाल जी को बताना चाहिए कि उन्होंने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा था. CBI ने माइनिंग से जुड़े एक मामले में अखिलेश जी का नाम लिया है. क्या गोमती रिवरफ़्रंट मामले में कोई जेल गया?”

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||