बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कई यादगार फिल्में दी हैं. ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता. लेकिन एक रोल ऐसा था, जिसने उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिलाया. मजेदार बात ये है कि इस रोल के लिए पहले 4-4 एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने फिल्म के करने से मना कर दिया था. कौन सी है फिल्म और क्या है ये किस्सा चलिए बताते हैं.
नई दिल्ली. नब्बे के दशक की सबसे ब्लॉकबस्टर और म्यूजिकल फिल्मों में से एक ‘दिल तो पागल है’ को लेकर हाल ही में करिश्मा कपूर ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस ट्राएंगल लव स्टोरी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि करिश्मा कपूर के करियर को भी एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस रोल ने करिश्मा कपूर को नेशनल अवार्ड दिलाया, उसे बॉलीवुड की चार-चार टॉप हसीनाओं ने रिजेक्ट किया.
1997 में रिलीज हुई ‘दिल तो पागल है’ बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि कई कलाकारों के करियर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. खास तौर पर करिश्मा कपूर के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई.
करिश्मा कपूर से पहले यश चोपड़ा ने ‘निशा’ के इस रोल के लिए जूही चावला, काजोल, उर्मिला मातोंडकर और मनीषा कोइराला जैसी उस दौर की दिग्गज एक्ट्रेसेस से संपर्क किया था. लेकिन इन सभी हसीनाओं ने इस रोल को करने से साफ इनकार कर दिया. इनकार की सबसे बड़ी वजह यह थी कि फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ एक कड़ा डांस कॉम्पिटिशन होना था. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस स्क्रीन पर माधुरी के डांसिंग टैलेंट के सामने फीकी नहीं दिखना चाहती थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जब यह रोल कई रिजेक्शन्स के बाद करिश्मा कपूर के पास आया तो उन्होंने बिना डरे इस चुनौती को स्वीकार किया. करिश्मा कपूर ने बातचीत में कहा, ‘निशा के किरदार ने एक्ट्रेसेस को लेकर बनी पुरानी रूढ़ियों को तोड़ने का काम किया. वह फिल्म की मुख्य हीरोइन थी, लेकिन पारंपरिक तौर पर नहीं. फिल्म का हीरो यानी शाहरुख खान का किरदार उससे प्यार नहीं करता था और उसे रिजेक्ट कर देता था. दर्शक स्क्रीन पर ‘निशा’ के इस एकतरफा प्यार के दर्द को साफ महसूस कर सकते थे.
करिश्मा ने माधुरी दीक्षित के साथ ‘द डांस ऑफ एनवी’ में कदम से कदम मिलाकर ऐसा डांस किया कि वह आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन डांस सीक्वेंस में गिना जाता है. इस रोल को पूरी शिद्दत से निभाने का फल करिश्मा कपूर को देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान के रूप में मिला.
फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे. ‘दिल तो पागल है’, ‘भोली सी सूरत’, ‘अरे रे अरे’ जैसे गीत आज भी लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. फिल्म की कोरियोग्राफी और म्यूजिक को भी खूब सराहना मिली.
फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में उनके बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त डांस के लिए करिश्मा कपूर को ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री’ का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. इसके साथ ही उन्हें इस रोल के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया. जिस रोल को सबने रिजेक्ट कर दिया था, उसने करिश्मा को इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया. फोटो साभार-@@IyanAmjad/X
फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. फिल्म के बजट की बात करें तो 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म तो करीब 9 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था. फिल्म ने भारत में करीब 60 करोड़ और दुनियाभर में 71 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. यह साल 1997 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



