Image Slider

होमखेलक्रिकेटलगातार दूसरे मैच में वैभव को लेकर विवाद, अबकी बार अंपायर से जुड़ा मामला

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी जिस भी मैच में उतरते हैं उसपर सबकी नजर रहती है. कमाल की बात ये है कि अब उनके साथ विवाद भी जुड़ने लगा है. पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाड़ियों के उनकी झड़प हो गई और अफगानिस्तान के खिलाफ थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को नॉट आउट दिए जाने पर हुआ विवाद

नई दिल्ली. ट्राई सीरीज शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर जमकर चर्चा हो रही थी. अब जब ये खत्म होने की कगार पर है तो वो फिर से सुर्खियों में हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ झगड़े के बाद 15 साल के भारतीय ओपनर को लेकर फिर से विवाद हो गया. बुधवार को अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी खेलने उतरे. उनको शून्य के स्कोर पर आउट ना दिए जाने को लेकर विवाद हो गया.

वैभव बुधवार को एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए. उनको अफगानिस्तान ए के खिलाफ पांचवें मैच में उनको शून्य पर नॉट आउट दिए जाने पर थर्ड अंपायर का फैसला विवादों में आ गया. 15 साल के सूर्यवंशी का अब तक सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं रहा. उनको दूसरी बॉल पर बिना खाता खोले मैदान से बाहर लौटना पड़ सकता था लेकिन थर्ड अंपयार के फैसले ने बचा लिया. अफगानिस्तान ए के फरीदून दावूदजई ने शम्स उर रहमान की गेंद पर प्वाइंट पर उनका कैच लपका. एक हाथ से लिया गया ये कैच विवादों में आ गया.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||