UP Police Exam Today: जिलेभर में आयोजित हो रही पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की पहली पारी का पेपर संपन्न हुआय. पेपर देकर लौट रहे छात्रों ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि एग्जाम कैसा रहा.
तीन दिनों तक चलेगी परीक्षा
अमेठी जिले में चार तहसीलों में चलने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी सहित अन्य परीक्षा केंद्र पर तीन दिनों तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जाएगी.
लोकल 18 से बातचीत करते हुए गोरखपुर से आए आसिफ अली ने कहा कि परीक्षा आसान थी. बस कुछ सवाल ऐसे थे, जो थोड़े परेशान किए, बाकी सबकुछ अच्छा था. सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे, पेपर अच्छा था. उन्होंने पारदर्शिता को लेकर कहा कि पारदर्शिता पूरी है और जो भी व्यवस्थाएं हैं, वह सब बेहतर हैं.
होमगार्ड वाली परीक्षा कठिन
वहीं गोरखपुर से ही परीक्षा देने आए दूसरे अभ्यर्थी उमेश पाल ने कहा कि परीक्षा सरल थी. होमगार्ड की परीक्षा तो थोड़ी कठिन थी, लेकिन यह परीक्षा बेहद सरल थी. उन्होंने कहा कि जो परीक्षा केंद्र दूर-दूर बना दिए गए हैं, बस वही दिक्कत हुई, बाकी अन्य कोई समस्या नहीं हुई और यहां केंद्र पर व्यवस्थाएं बेहतर थीं.
गणित और अंग्रेजी ने उलझाया
वहीं अंबेडकर नगर से आई सृष्टि यादव ने कहा कि पेपर तो सरल था, लेकिन यदि तैयारी पहले से ना की गई हो, तो पेपर किया नहीं जा सकता है. तैयारी वाले बच्चे जो लगातार पहले से तैयारी करते हैं, वही पेपर दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि गणित के कुछ ऐसे सवाल थे, जिन्होंने थोड़े बहुत परेशान किए. कुछ सवाल अंग्रेजी के भी थे, बाकी तो सब कुछ सही था. वहीं पारदर्शिता को लेकर उन्होंने कहा कि लगातार परीक्षाएं लीक हो रही हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह परीक्षा ना लीक हों, क्योंकि हम सबने बहुत सारी मेहनत की है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



