राजकोट के रिसॉर्ट में 14 वर्षीय आनंदी राजेशभाई मोदी की खाना खाने के बाद खेलते समय अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. डॉक्टरों की मानें तो खाने के बाद तेज गतिविधि हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डालती है, उन्होंने इससे बचने के की सलाह दी है.
राजकोट में एक 14 साल की लड़की की कार्डियक अरेस्ट से मौत.
जानकारी के मुताबिक राजकोट के रिसॉर्ट में रविवार रात को एक फैमिली गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया था. जिसमें जामनगर की रहने वाली 14 साल की आनंदी राजेशभाई मोदी भी अपने परिवार के साथ पहुंची थी. वहां खाना-खाने के तुरंत बाद वह अन्य बच्चों के साथ खेलने चली गई, लेकिन खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर पड़ी.
इस दौरान बच्ची का लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हो गया जिसमें देखा गया कि वह खेलते-खेलते अचानक ही गिर पड़ी. बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत की पुष्टि की.
बता दें कि खाना-खाने के बाद अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का यह भारत में पहला मामला नहीं है, ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब खाना खाने के बाद क्रिकेट खेलते हुए या डांस फ्लोर पर नाचते-नाचते लोगों को हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी मौत हो गई.
क्या कहना है डॉक्टरों का?
खाना-खाने के बाद कार्डियक अरेस्ट के मामलों पर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली के प्रोफेसर कार्डियोलॉजी प्रोफेसर नीतीश नायक कहते हैं कि खाना-खाने के बाद तेज गतिविधियां हार्ट पर अतिरिक्त भार डाल सकती हैं. ऐसे कुछ मामलों में देखा भी गया है कि खाना-खाने के तुरंत बाद तेज फिजिकल एक्टिविटी, मेहनत का काम, नाचना या खेल-कूद करना दिल की सेहत के लिए खतरा पैदा करता है.
डॉ. नायक कहते हैं कि जब भी खाना खाते हैं तो शरीर में ब्लड फ्लो पेट की तरफ हो जाता है और वह खाने को पचाने के काम में लग जाता है, लेकिन अगर उसी वक्त तेज शारीरिक गतिविधियां भी की जाती हैं तो उससे हार्ट पर ब्लड की पंपिंग का दबाव बढ़ जाता है और उसे एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है, जिसका असर दिल पर साफ दिखाई देता है. वह नाजुक लोगों के लिए काफी खतरनाक हो जाता है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



