Image Slider

Ram Mandir Donation Money Missing Live: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गये. अखिलेश यादव ने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया. उन्होंने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है.” अखिलेश यादव ने पोस्ट में कहा, “ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है.” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है. क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. सरकार की चुप्पी संदिग्ध है.”

Ram Mandir Trust Scam News Live : ‘जो कभी राम मंदिर नहीं गए, वे लगा रहे आरोप’

कन्नौज में भाजपा के पूर्व सांसद पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और जिन्होंने मंदिर के लिए एक रुपया भी चंदा नहीं दिया, वही अब मंदिर की छवि खराब करने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं.

Ram Mandir Trust Scam News : रामभद्राचार्य बोले- ‘अखिलेश यादव ठीक नहीं कर रहे’

अखिलेश यादव की ओर से राम मंदिर के दानपात्र में गबन के आरोपों पर कथावाचक स्वामी रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. रामभद्राचार्य ने कहा, ‘वे सही नहीं कह रहे है. मैं केवल इनता ही कह सकता हूं कि एक रुपया भी चोरी नहीं हो रहा है.’

Ram Mandir Trust Scam News : ‘रामलला स्वयं देंगे दंड’

अखिलेश के आरोपों पर राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह के घोटाले की जानकारी नहीं है. ट्रस्ट के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और परंपराओं के अनुसार काम कर रहे हैं. हम लोगों को रामलला पर पूरा विश्वास है. अगर कोई गलती करेगा तो रामलला स्वयं उसे दंड देंगे.

Ram Mandir Trust Scam News Live : चम्पत राय बोले- कोई अनियमितता नहीं

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने लिखित बयान में कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का नियमित आंतरिक ऑडिट जारी है. अब तक कोई उल्लेखनीय अनियमितता सामने नहीं आई. ऑडिट ट्रस्ट और स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चल रहा है.

Ram Mandir Trust NewsLive: चार लोगों को हिरासत में लेने की खबर गलत, पुलिस अधिकारियों का दावा

राम मंदिर के दान पात्र में गबन मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का दावा है कि किसी भी व्यक्ति को नहीं लिया गया हिरासत में. साथ ही यह भी बताया कि ना ही किसी से पूछताछ की जा रही है. मीडिया में भ्रामक खबर चल रही है. नॉर्मल ऑडिट की प्रक्रिया चल रही है. राम मंदिर परिसर और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए लोगों की है व्यक्तिगत बात. चार लोगों के हिरासत की खबर है भ्रामक.

Ram Mandir Trust Scam News Live: राम मंदिर में कथित दान चोरी पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पकंज चौधरी

राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले पर टिप्पणी करते हुए यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये ट्रस्ट का विषय है. सरकार का विषय नहीं है. अखिलेश यादव के हर आरोप का जवाब नहीं देंगे.

Ram Mandir Trust Scam News: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया

राम मंदिर के दान पात्र में गिनती के समय गबन मामले में राम मंदिर परिसर में देर रात तक जांच चली है और 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी को ट्रस्ट के तरफ से कार्य मुक्त किया गया है. गबन का मामला सामने आने के बाद राम मंदिर परिसर में अधिकारियों का देर रात तक जमावड़ा रहा. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा राम मंदिर के दान में गबन का आरोप लगाए जाने के बाद हलचल बढ़ी है. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अखिलेश यादव के आरोप का खंडन भी किया गया है. ट्रस्ट के महत्व चंपत राय ने वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. सूत्रों के हवाले से है बड़ी खबर दान पात्र में एसबीआई के काउंटिंग के लिए तैनात किए गए चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है.

चारों से की गई है रिकवरी यात्री सुविधा केंद्र से किया गया है रिकवरी ,पुलिस अधिकारी और ट्रस्ट के जिम्मेदार मौन

Ram Mandir Chadawa Vivad: राम मंदिर और परिसर में कुल 4 दर्जन दानपेटी

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों के सामने और पूरे दर्शन मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर लगभग चार दर्जन दानपात्र रखवाए हैं. रामलला व अन्य देवों का दर्शन करके श्रद्धालु इन दान पेटिकाओं में इच्छानुसार नकर धनराशि अर्पित करते हैं. चढ़ावे की इस धनराशि को हर रोज एकत्रित करा कर ट्रस्ट की ओर से गिनती कराई जाती है. इसके लिए ट्रस्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को अधिकृत किया है.

Ram Mandir Donation Controversy Live: जो गलत करेगा, भगवान राम उसको सजा देंगे- दिनेंद्र दास

दिनेंद्र दास ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी हमें नहीं है. हम लोगों को रामलला पर पूरा विश्वास है. अगर कोई गलती करेगा तो रामलला स्वयं उसे दंड देंगे. महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि राम मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं. उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट की बैठकों में जो भी निर्णय लिए जाते हैं, वे पूरी पारदर्शिता के साथ होते हैं और अब तक किसी तरह की आपत्ति सामने नहीं आई है. हमारे ट्रस्टी लोग ऐसा काम नहीं करेंगे. मीटिंग में जो भी निर्णय हो रहे हैं, सब सही तरीके से बताए जा रहे हैं. ऐसी कोई आपत्ति नहीं है.

Ram Mandir Chanda Vivad Live: राम मंदिर के चंदा विवाद पर क्या बोले ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास

राम मंदिर में दान की राशि के कथित घोटाले को लेकर उठे सवालों के बीच राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास ने ट्रस्ट का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह के घोटाले की जानकारी नहीं है और ट्रस्ट के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और परंपराओं के अनुसार काम कर रहे हैं.

Ram Mnadir News Live: राम मंदिर के कथित दान चोरी पर आप नेता संजय सिंह का ट्वीट

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने X पर पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चंदा चोरों गद्दी छोड़ो. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को जेल भेजो. चंपत राय जी क्या आप प्रभु श्रीराम की मूर्ति पर हाथ रखकर सौगंध खा सकते हैं कि चंदाचोरी नहीं हुई?

Ram Mandir Trust News Live: राम मंदिर ट्रस्ट की सफाई पर भी अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से सफाई आने को लेकर भी हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं है. लगता है ये इनके लिए हर हफ़्ते की साधारण बात है, और इतनी अधिक साधारण है कि ये इसे अब ‘उल्लेखनीय’ भी नहीं मानते हैं. चेहरे के भाव और देह की भाषा हताशा और निराशा से भरी है. ट्रस्ट के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए और आँकडों के मिलान के लिए सीसीटीवी के साक्ष्य का सहारा लिया जाए. जैसे ही सारे ट्रस्टी एक साथ बैठेंगे तो सच तत्काल बाहर आ जाएगा. क्योंकि उनमें हर कोई एक जैसा नहीं है. इस हेराफेरी की शंका के केंद्र में जब कोई एक व्यक्ति विशेष है ही नहीं तो फिर किसी एक के स्पष्टीकरण का क्या महत्व है. ये भी स्पष्ट किया जाए कि 40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे और स्पष्टीकरण के नाम पर 1 मिनट बोलना भी भारी क्यों पड़ रहा है. प्रदेश सरकार की चुप्पी की तरह ये सफ़ाई भी संदिग्ध है. ऐसा लग रहा है जैसे स्पष्टीकरण के नाम पर शाब्दिक औपचारिकता निभाई जा रही है। संपूर्ण विश्व का सनातन समाज, इस बेहद कमज़ोर स्पष्टीकरण से और भी अधिक शंकित और आहत हुआ है.’

Ram Mandir News Live: राम मंदिर के दान का करोड़ों रुपये हुआ गायब, अखिलेश यादव का आरोप

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है. ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है. न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है. क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. सरकार की चुप्पी संदिग्ध है.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||