Image Slider

होमखेलक्रिकेटदूसरी पारी में अफगानिस्तान के 9 विकेट गिरने के बाद मैच क्यों खत्म हो गया?

Last Updated:

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच को 3 दिन के अंतर पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीता. पहली पारी में भारत के 564 रन के जवाब में मेहमान टीम 152 रन बना पाई जबकि दूसरी पारी में 9 विकेट पर 112 रन ही बना पाई. फैंस के अंदर सवाल उठ रहा है कि 9 विकेट गिरने के बाद मैच खत्म कैसे हो गया.

Zoom

भारत ने सिर्फ तीन दिन में पारी से जीता अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने सोमवार को मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच को तीन दिन के अंदर ही खत्म कर दिया. भारत ने घातक गेंदबाजी के दम पर मेहमान टीम को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर किया. भारत ने दूसरे दिन 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की थी. इसके बाद अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई. फॉलो-ऑन के बाद तीसरे दिन के अंतिम सत्र में अफगानिस्तान की दूसरी पारी भी सिर्फ 112 रन पर ढेर हो गई.

भारत की तरप से टेस्ट डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए. दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने मिलकर 7 विकेट झटके. भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. पारी और 300 रन से मुकाबला अपने नाम किया.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||