सुपरस्टार यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं. फैंस काफी समय से इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट दो बार टल चुकी है, लेकिन अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, मूवी की डायरेक्टर गीथू मोहनदास के बर्थडे के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है. टीम ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो जारी किया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है. ‘केजीएफ’ के बाद यश इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं मूवी में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे. मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट का तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस खास वीडियो के आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



