Image Slider

UP Police Constable Exam 2026: सोमवार यानी आज यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का पहला दिन है. ये परीक्षा 9 और 10 जून को भी दो पालियों में होगी. प्रदेशभर के लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि पेपर का स्तर कैसा था और किन-किन विषयों से सवाल पूछे गए. शुरुआती फीडबैक के मुताबिक पेपर में सामान्य ज्ञान, हिंदी, रीजनिंग और मानसिक योग्यता से जुड़े सवाल शामिल थे. कई अभ्यर्थियों ने पेपर को संतुलित बताया, जबकि कुछ सवालों ने उम्मीदवारों को उलझन में भी डाला.

32 हजार से ज्यादा पदों के लिए परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर 32,679 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस भर्ती के लिए करीब 28.86 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

UP Police Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर.

परीक्षा 8, 9 और 10 जून को राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. सिर्फ सोमवार को ही करीब 9.6 लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का अनुमान लगाया गया था. परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस विभाग और भर्ती बोर्ड पूरी तरह अलर्ट रहा.

UP Police Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर.

पेपर में क्या-क्या पूछा गया?

पहले दिन की परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, रीजनिंग और मानसिक योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे गए.परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि करेंट अफेयर्स, साहित्य और सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल देखने को मिले.

UP Police Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर.

कुछ प्रमुख प्रश्न इस प्रकार रहे-

विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) का मुख्यालय कहां है? विकल्प दिए गए थे-

1-जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
2-मॉन्ट्रियल (कनाडा)
3-पेरिस (फ्रांस)
4-न्यूयॉर्क (अमेरिका)

बुखारेस्ट किस देश की राजधानी है?विकल्प-

1-हंगरी
2-बुल्गारिया
3-सर्बिया
4-रोमानिया

‘आधा गांव’किस लेखक द्वारा लिखी गई है?

1-श्रीलाल शुक्ल
2-अज्ञेय
3-डॉ.राही मासूम रजा
4-धर्मवीर भारती

‘माया को माया मिले, कर-कर लंबे हाथ’लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है? इससे संबंधित अर्थ आधारित प्रश्न भी पूछा गया.अभ्यर्थियों का कहना है कि सामान्य ज्ञान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ साहित्य एवं सामान्य अध्ययन के प्रश्न भी शामिल थे.

UP Police Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर.

परीक्षा का स्तर कैसा रहा?

परीक्षा देकर निकले कई उम्मीदवारों के अनुसार पेपर का स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा. हिंदी और रीजनिंग सेक्शन अपेक्षाकृत आसान बताया गया जबकि सामान्य ज्ञान में कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनके लिए अच्छी तैयारी जरूरी थी.कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि करेंट अफेयर्स और स्टैटिक जीके का संतुलित मिश्रण देखने को मिला. जिन छात्रों ने नियमित तैयारी की थी.उनके लिए पेपर ज्यादा कठिन नहीं रहा.

UP Police Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर.

परीक्षा पैटर्न के अनुसार पूछे गए 150 प्रश्न

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है. परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जा रहे हैं जिनके लिए कुल 300 अंक निर्धारित हैं. प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर देने पर आधा अंक काटा जाएगा. यही वजह है कि विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को बिना जानकारी वाले प्रश्नों में अनुमान लगाने से बचने की सलाह दे रहे हैं.परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया गया है. इस दौरान उन्हें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि एवं तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देना होता है.

UP Police Exam, UP Police Constable Exam 2026, UP Police Constable Question Paper 2026: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर.

किन विषयों से पूछे जाते हैं सवाल?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पूरा प्रश्नपत्र चार प्रमुख विषयों पर आधारित है. सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. सामान्य हिंदी में व्याकरण, मुहावरे, लोकोक्तियां और भाषा ज्ञान से संबंधित सवाल शामिल रहते हैं.वहीं संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता खंड में गणित और विश्लेषणात्मक सोच से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं.इसके अलावा मानसिक अभिरुचि और तार्किक क्षमता सेक्शन में रीजनिंग और लॉजिकल एबिलिटी का परीक्षण किया जाता है.

परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

इतनी बड़ी भर्ती परीक्षा को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी रही. अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया. भर्ती बोर्ड लगातार परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे.

अब आंसर-की और अगले चरण का इंतजार

पहले दिन की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों की नजर आंसर-की और संभावित कटऑफ पर टिकी हुई है. अगले दो दिनों तक परीक्षा का आयोजन जारी रहेगा. इसके बाद आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने की उम्मीद है जिससे उम्मीदवार अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे.कुल मिलाकर पहले दिन का प्रश्नपत्र संतुलित माना जा रहा है. सामान्य ज्ञान, हिंदी और रीजनिंग के मिश्रण ने अभ्यर्थियों की तैयारी की अच्छी परीक्षा ली. अब उम्मीदवारों को आगे की परीक्षा और आधिकारिक आंसर-की का इंतजार है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||