Last Updated:
भारतीय टीम के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है. 6 जून शनिवार को मुंबई में टीम का चयन किया गया. श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भी पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई है.
श्रेयस अय्यर नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका, सूर्या का गेम ओवर…
भारतीय टीम को इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलना है. इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. यहां 5 टी20 और फिर 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी. भारत को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है. चयनकर्ताओं ने इन तीनों ही इवेंट के लिए टीम का सलेक्शन किया है.
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी
चयनकर्ताओं ने लगातार खराब फॉर्म की वजह से सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया. भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भले ही उन्होंने दिलाया लेकिन 9 मैच में सिर्फ 242 रन ही बना पाए. इस दौरान सिर्फ एक फिफ्टी लगाई. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 13 मैच खेलते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 270 रन बनाए.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



