अमृता राव उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में हैं, जिन्होंने बिना किसी ग्लैमरस इमेज के सिर्फ अपनी सादगी, मासूमियत और दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इश्क विश्क से लेकर विवाह और मैं हूं ना जैसी फिल्मों तक, उन्होंने हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी. रोमांस, पारिवारिक ड्रामा, कॉमेडी और बायोपिक जैसी अलग-अलग शैलियों में काम कर चुकी अमृता की कई फिल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा हैं.
नई दिल्ली. फराह खान के निर्देशन में बनी ‘मैं हूं ना’ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय मसाला फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म को गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव, जायद खान, सुनील शेट्टी, किरण खेर, बिंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए थे. अमृता राव ने संजना बख्शी उर्फ सैंडी का किरदार निभाया था, जो अपनी सादगी और मासूमियत से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं.
30 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक सेना अधिकारी के मिशन और परिवार के बिखरे रिश्तों को जोड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है. अनु मलिक के संगीत से सजे फिल्म के गाने आज भी लोकप्रिय हैं. करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 84 करोड़ रुपये की कमाई की थी और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही. IMDb पर इसे 7.1/10 की रेटिंग मिली है. यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘विवाह’ भारतीय पारिवारिक मूल्यों और सादगी से भरपूर प्रेम कहानी है. राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में थे. इनके अलावा अनुपम खेर, आलोक नाथ, सीमा बिस्वास, समीर सोनी और अमृता प्रकाश भी अहम किरदारों में नजर आए थे. अमृता राव ने पूनम का किरदार निभाया था, जिसे उनके करियर के सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है.यह फिल्म ज़ी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्याम बेनेगल की ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी-ड्रामा है. यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इनके अलावा रवि किशन, दिव्या दत्ता, यशपाल शर्मा और राजेश्वरी सचदेव भी महत्वपूर्ण किरदारों में थे. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है.
जॉली एलएलबी (2013)- सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित जॉली एलएलबी एक कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और संजय मिश्रा जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे. अमृता राव ने संध्या का किरदार निभाया था, जो जॉली की पत्नी होती है. दमदार कंटेंट के दम पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है.
ठाकरे- अभिजीत पानसे के निर्देशन में बनी ठाकरे शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है. संजय राउत द्वारा लिखी गई इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बाल ठाकरे का किरदार निभाया था, जबकि अमृता राव उनकी पत्नी मीना ठाकरे के रोल में नजर आई थीं. यह लंबे अंतराल के बाद अमृता राव की बड़े पर्दे पर वापसी थी. ठाकरे फिलहाल जी5 और एप्पल टीवी पर उपलब्ध है.
शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी वाली ‘इश्क विश्क’ ने दोनों सितारों के करियर को नई उड़ान दी थी. केन घोष के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी को रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया था, जबकि इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था. फिल्म में अमृता राव ने पायल मेहरा और शाहिद कपूर ने राजीव माथुर का किरदार निभाया था. इनके अलावा शेनाज ट्रेजरीवाला, विशाल मल्होत्रा, यश टोंक और सतीश शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है.
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी जॉली एलएलबी 3 ने लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फ्रेंचाइजी को एक नए मुकाम पर पहुंचाया. फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ‘जॉली’ आमने-सामने नजर आए, जबकि सौरभ शुक्ला ने एक बार फिर जज सुंदरलाल त्रिपाठी के किरदार से महफिल लूट ली. फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और अन्नू कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



