Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 और अंडर 19 में धमाकेदार खेल दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हो गई है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस सीजन आईपीएल में खेलते हुए इस 15 साल के बैटर ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया. टीम ने टी20 सलेक्शन के बाद एक खास वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ट्राई सीरीज खेलने पहुंचे
आईपीएल 2025 में डेब्यू करने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में बल्ले से तबाही मचा रखा है. उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेल डाली. भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया तो उसमें उनका सबसे बड़ा रोल था. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाई तो इसमें भी वैभव की बल्लेबाजी अहम थी. एलिमिनेटर में वो 29 बॉल 97 रन की पारी खेल आउट हुए. वो क्रिस गेल से 2013 में बनाए गए सबसे तेज शतक को तोड़ने से चूक गए. आईपीएल के एक सीजन में उनके सबसे ज्यादा 69 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ डाला.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



