Image Slider

Last Updated:

हर इंसान का कोई-न-कोई सपना होता है. मगर ज्यादातर लोग दूसरों की देखा-देखी सुरक्षित और मोटी सैलरी वाली नौकर पाने की दौड़ में लगे रहते हैं. कभी हालात, तो कभी कमजोर इच्छाशक्ति उन्हें अपने सपनों से दूर कर देती है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि मोटी सैलरी वाली नौकरी मिल जाए, तो लाइफ सेट है. मगर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर एक्टर बनने के सपनों को पूरा किया था. इन सभी सितारों ने करियर में बड़ा जोखिम उठाया और अपनी एक्टिंग-टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में खास जगह बनाई.

नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि उसकी नौकरी सुरक्षित हो, महीने के आखिरी में अच्छी-खासी सैलरी खाते में आ जाए और लाइफ एकदम सेट रहे. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके सपनों की उड़ान इस बंधी-बधाई जिंदगी से कहीं बड़ी होती है. बॉलीवुड के कई ऐसे बड़े सितारे हैं जिन्होंने शोबिज की चकाचौंध में आने से पहले अपनी अच्छी-भली नौकरियों को लात मार दी थी. उनका यह जोखिम भरा फैसला आखिरकार रंग लाया और आज वे लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं.

आर. माधवन स्टार बनने से बहुत पहले बिल्कुल अलग फील्ड में काम करते थे. वे पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के एक नामी ट्रेनर थे. लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने वाले इस ट्रेनर ने जब टीवी और फिल्मों की दुनिया का रुख किया, तो वहां भी अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लिया.

सोनू सूद को उनके फैंस मसीहा कहते हैं. वे बॉलीवुड के दमदार एक्टर हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले सोनू ने इलेक्ट्रॉनिक्स से बकायदा इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी और एक इंजीनियर के तौर पर काम भी कर रहे थे, मगर एक्टिंग का ऐसा जुनून था कि उन्होंने एक शानदार और सुरक्षित करियर को पीछे छोड़ दिया और अपनी किस्मत आजमाने सीधे मुंबई पहुंच गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोनू सूद की तरह ही तापसी पन्नू की कहानी भी काफी मिलती-जुलती है. तापसी असल जिंदगी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर रही हैं और उन्होंने एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के तौर पर जॉब भी की थी. कोडिंग की दुनिया में उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन जब उन्हें लगा कि उनका असली मुकाम कहीं और है, तो उन्होंने पहले मॉडलिंग और फिर फिल्मों का रास्ता चुना.

युवाओं के बीच पॉपुलर रणविजय सिंह की कहानी पूरी तरह से अलग और हिम्मत से भरी है. टीवी पर्सनैलिटी और एक्टर बनने से ठीक पहले रणविजय देश की सेवा करने के लिए भारतीय सेना में जाने की पूरी तैयारी कर चुके थे. एक्टर के पास एंटरटेनमेंट से बाहर करियर के कई बेहतरीन मौके थे, लेकिन तभी एमटीवी ‘रोडीज’ में उनका सेलेक्शन हो गया. एक शो ने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा ही बदल दी.

आयुष्मान खुराना अपनी लीक से हटकर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ से धमाल मचाने से पहले आयुष्मान एक बेहद सफल रेडियो जॉकी (RJ) और टीवी प्रजेंटर हुआ करते थे. उन्होंने मीडिया की सुरक्षित और चकाचौंध भरी नौकरी को छोड़कर बॉलीवुड के जोखिम भरे रास्ते पर चलने का बड़ा रिस्क लिया.

Parineeti Chopra, Raghav Chaddha, परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा, पति राघव चड्ढा के लिए उमड़ा प्यार

परिणीति चोपड़ा के पास तो एक नहीं, बल्कि तीन-तीन डिग्रियां हैं और वे कॉरपोरेट सेक्टर में एक बेहतरीन मुकाम पर थीं. उन्होंने खुद यशराज फिल्म्स के मार्केटिंग और पीआर डिपार्टमेंट में एक कॉरपोरेट एम्प्लोयी के तौर पर काम किया था. उन्होंने अपनी सुरक्षित डेस्क जॉब के दौरान कभी नहीं सोचा था कि वे खुद उसी बैनर की फिल्मों में लीड एक्ट्रेस बनकर डेब्यू करेंगी, लेकिन किस्मत उन्हें कैमरे के पीछे से सीधे कैमरे के सामने ले आई.

Vikrant Massey, Vikrant Massey exited from sequel of don 3, Aankhon Ki Gustakhyan, why Vikrant Massey exited from sequel of don 3, Vikrant Massey and Ranbir singh, Farhan Akhtar Film, don 3 cast, विक्रांत मैसी, आंखों की गुस्ताखियां, डॉन 3 के सीक्वल से बाहर हुए विक्रांत मैसी, डॉन 3 के सीक्वल से क्यों बाहर हुए विक्रांत मैसी, विक्रांत मैसी और रणबीर सिंह, फरहान अख्तर की फिल्म, डॉन 3 की कास्ट

विक्रांत मैसी का सफर भी आसान नहीं रहा है. विक्रांत ने बहुत ही कम उम्र से काम करना शुरू कर दिया था और एक्टिंग में पूरी तरह से खुद को झोंकने से पहले उनके पास दूसरे प्रोफेशनल में करियर बनाने के सुरक्षित मौके मौजूद थे. उन्होंने उन मौकों को छोड़कर एक्टिंग के जोखिम भरे रास्ते को चुना और आज वे अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सफलता के शिखर पर हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||