Image Slider

होमखेलक्रिकेटअजहरुद्दीन की कप्तानी में डेब्यू, गांगुली ने बंगाल टीम में बरकरार रखा भरोसा

Last Updated:

Bengal Team Coach: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच पद पर बकररार रहेंगे. सौरव गांगुली की अगुवाई वाले क्रिकेट बोर्ड ने बीते दिनों जब कोच पद के लिए आवेदन मंगाया तब लगा था 45 वर्षीय शुक्ला की छुट्टी होने वाली है. 1999 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में तीन वनडे खेल चुके लक्ष्मी रतन शुक्ला के पास आईपीएल का भी लंबा अनुभव है.

Zoom

लक्ष्मी रतन शुक्ला बंगाल क्रिकेट टीम के कोच पर पर बरकरार रहेंगे

कोलकाता: बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने लक्ष्मीरतन शुक्ला को प्रदेश की रणजी टीम का मुख्य कोच बरकरार रखा है जबकि महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सुरेंद्र भावे 2026-27 सीजन के लिए सहायक कोच होंगे. ब ने 24 अप्रैल को कोच के पदों के लिए आवेदन मंगवाए थे, जिससे लग रहा था कि 2022 से इस पद पर काबिज शुक्ला की छुट्टी हो सकती है.

कैब ने एक बयान में कहा, ‘उत्कृष्टता और पारदर्शिता के शीर्ष मानदंडों को बनाए रखने के लिए स्वतंत्र चयन समिति ने उम्मीदवारों का चुनाव किया. समिति में अरूण लाल, देवांग गांधी और कल्याण चौधरी जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर थे.’

लक्ष्मी के अलावा मनोज तिवारी और साहा को भी जिम्मेदारी
शुक्ला के कोच रहते बंगाल 2022-23 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में और दो बार सेमीफाइनल में पहुंचा. भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को बंगाल की अंडर-19 टीम का कोच बनाया गया है. दत्तात्रेय मुखर्जी सहायक कोच होंगे. भारत के पूर्व विकेटकीपर ऋधिमान साहा अंडर 23 टीम के मुख्य कोच रहेंगे. अनुस्तूप मजूमदार को अंडर-16 टीम का कोच बनाया गया है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||