Image Slider

Last Updated:

सोशल मीडिया पर 13 साल की एक लड़की वीडियो वायरल हो रही है. यह लड़की 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस की बेटी है. क्या आप इस स्टारकिड को पहचानते हैं? यह हाल में ही एक शादी में शामिल हुई और फोटो के लिए सोलो पोज दिए. उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल ने सबको हैरान कर दिया. वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं, तो कई बता रहा है कि यह स्टारकिड हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

क्या आप इस लड़की को पहचानते हैं? (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो 13 साल की एक स्टारकिड की है. वीडियो में इस स्टारकिड को अलग-अलग स्टाइल में फोटो के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है. इस बीच वह कुछ चबा भी रही हैं. वह पिंक आउटफिट में हैं. 13 साल की इस लड़की में गजब का कॉन्फिडेंट देखने को मिल रहा है. इस लड़की के साथ उनकी मां भी दिखाई दीं, जोकि 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं. क्या आप इस स्टारकिड को पहचानते हैं? स्टारकिड ने दुनिया की सबसे पॉपुलर एनिमेशन सीरीज ‘फ्रोजन 2’ में एल्सा की आवाज को डब किया है. अगर आप अब भी नहीं पहचान पाएं हैं, तो हम आपको हिंट देते हैं.

तेरह साल की इस स्टारकिड के पिता तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. पैन इंडिया हीरो हैं और 90 के दशक एक्ट्रेस से शादी की. आप अब भी नहीं पहचान पाएं? इस स्टारकिड का नाम सितारा है. सितारा का जन्म 20 जुलाई 2012 को हुआ. यह सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी हैं. इस जुलाई वह 14 साल की हो जाएंगी.

फैंस महेश बाबू की बेटी की तारीफें कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है सितारा फोटोज के लिए सोलो पोज देती हैं. इसके बाद वह अपनी मां नम्रता के साथ जाते हुए दिखती हैं. सितारा पिता महेश बाबू और मां नम्रता शिरोडकर के साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लु शिरिष की शादी में शामिल हुईं. इस शादी में तेलुगू और तमिल इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार शामिल हुए.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||