अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. रोमांस, थ्रिलर, मिस्ट्री और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर की ये नई रिलीज दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा पैकेज लेकर आई हैं.
नई दिल्ली. अगर आप इस वीकेंड घर पर आराम करते हुए कुछ नया और दिलचस्प देखने का प्लान बना रहे हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज तैयार है. नेटफ्लिक्स, अमेजन, और जी5 पर इस हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और मिस्ट्री का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. जब खुलीस किताब से सूबेदार जैसी नई रिलीज इस वीकेंड को खास बनाने के लिए तैयार हैं. कुछ कहानियां प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, तो कुछ में रहस्य और रोमांच की भरपूर झलक है. ऐसे में अगर आप बिंज वॉचिंग के शौकीन हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए मनोरंजन से भरपूर साबित हो सकता है.
जब खुली किताब: सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म 50 साल की शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जहां पुरानी सीक्रेट सामने आने से उनका रिश्ता हिल जाता है. पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं. यह लेट-लाइफ लव, रिग्रेट और सेकंड चांस पर संवेदनशील नजर डालती है. फिल्म में हंसी-मजाक के साथ भावुक पल भी हैं. फैमिली के साथ इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं. (Image: Instagram)
यंग शर्लक: प्राइम वीडियो पर मशहूर डायरेक्टर गाइ रिची की सीरीज ‘यंग शर्लक’, जो 1870 के दशक में ऑक्सफोर्ड में पढ़ने वाले 19 साल के शर्लक होम्स की शुरुआती एडवेंचर्स दिखाती है. एंड्र्यू लेन के उपन्यास से प्रेरित, यह एक्शन से भरपूर मिस्ट्री है. हीरो फिएनेस टिफिन शर्लक के रोल में हैं. मेकर्स ने सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए हैं. (Image: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
विद लव: रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए विद लव नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इसकी कहानी दो पुराने स्कूलमेट्स की है, जो एक ब्लाइंड डेट पर दोबारा मिलते हैं और धीरे-धीरे उनके बीच पुराने जज्बात फिर से जागने लगते हैं. यह रोमांटिक ड्रामा प्यार की दोबारा शुरुआत पर फोकस करता है. (Image: Instagram)
बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड: के-ड्रामा फैंस के लिए बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है, जिसमें जिसू (Jisoo) नजर आ रही हैं. कहानी एक वेबटून प्रोड्यूसर की है, जो वर्चुअल डेटिंग सर्विस का सहारा लेती है, लेकिन जल्द ही डिजिटल और असली रिश्तों के बीच की सीमाएं धुंधली होने लगती हैं. यह के-रोमकॉम फैंटसी और रोमांस का मिक्स है. (Image: IMDb)
हैलो बच्चो: फिजिक्स वाला के फाउंडर अलाख पांडे की जिंदगी से प्रेरित यह बायोग्राफिकल ड्रामा हैलो बच्चो भी इसी लिस्ट में शामिल है. विनीत कुमार सिंह अलाख के रोल में हैं. यह एक टीचर की जर्नी दिखाता है, जो ऑनलाइन क्लास शुरू कर लाखों स्टूडेंट्स की जिंदगी बदल देता है. यह शो बताता है कि कैसे एक टीचर ने लाखों स्टूडेंट्स तक अपनी शिक्षा पहुंचाई.(Image: Instagram)
सूबेदार: एक्शन और ड्रामा के शौकीनों के लिए सूबेदारॉ इस लिस्ट में हैं. अनिल कपूर इस फिल्म में वह रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं, जो सिविलियन लाइफ में एडजस्ट करने की कोशिश करता है. जो अपने परिवार और इलाके को बचाने के लिए फिर से संघर्ष करता है. (Image: Instagram)
सायरन’स किस: मिस्ट्री-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए (Siren’s Kiss) प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. जिसमें एक आर्ट ऑक्शनर की जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसके पूर्व प्रेमियों की रहस्यमयी मौतें होने लगती हैं. (Image: IMDb)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



