Image Slider

Last Updated:

सुल्तानपुर में गोमती नदी के किनारे स्थित 150 साल पुराने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू, और इसके पास नया ‘हनुमान घाट’ विकसित किया जाएगा. स्थानीय लोगों की आस्था और मनोकामनाओं का केंद्र यह स्थल अब और अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बन रहा है.

सुल्तानपुर. भारत में कई ऐसे मंदिर है जहां पर लोगों की आस्थाएं काफी गहरी हैं, वह चाहे आकार में बड़े हों या फिर छोटे इसका भक्तों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि आस्था ईश्वर में लोगों की जुड़ी हुई हैं. इसी तरह का एक प्राचीन मंदिर जो लगभग डेढ़ सौ वर्षों से भी अधिक पुराना माना जाता है. यह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गोमती नदी के किनारे स्थित है. यहां पर हनुमान जी की एक छोटी सी मूर्ति है. इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यह हनुमान मंदिर सुल्तानपुर में गोमती नदी के ऊपर बनाए गए रेलवे के पुल की रक्षा करता है. यही वजह है कि यहां पर लोगों की आस्था जुड़ी हुई है इसके साथ ही यहां पर लोगों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. जिसको देखते हुए अब नगर पालिका द्वारा यहां पर एक करोड़ से अधिक लागत का विकास कार्य भी कराया जा रहा है. मंदिर के पुजारी भोलेनाथ तिवारी लोकल 18 से बताते हैं कि इस मंदिर का इतिहास डेढ़ सौ वर्षो से अधिक पुराना माना जाता है. इस मंदिर की स्थापना उस समय हुई जब बढ़ैयावीर कस्बा बहुत ही सीमित आवासों का कस्बा हुआ करता था. इस हनुमान जी के मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह सुल्तानपुर शहर के उत्तर दिशा में स्थित गोमती नदी पर बने दो पुल जिसमें एक पर रेलवे ट्रैक गुजरा है और दूसरे पुल पर लोगों का आवागमन रहता है इन दोनों के बीच स्थित है. यह दोनों पुलों की रक्षा भी करता है, लोगों की यह मान्यता है कि जो भी यहां पर सच्चे मन और श्रद्धा से आता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

यहां स्थित है मंदिर
सुल्तानपुर के स्थानीय प्रवीण कुमार अग्रवाल लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि यह हनुमान जी मंदिर सुल्तानपुर शहर के उत्तर दिशा में गोमती नदी के किनारे स्थित है जो बढ़ैयावीर वार्ड में पड़ता है. वैसे तो यह मंदिर अब खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन इसके जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय लोगों द्वारा एक कमरे का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही यहां पर जीर्णोद्धार के कई अन्य काम भी प्रस्तावित हैं.

इसी मंदिर के नाम पर बन रहा घाट
बढ़ैयावीर में गोमती नदी के किनारे एक नया घाट डेवलप किया जाएगा, जिसे हनुमान घाट के नाम से जाना जाएगा. इस घाट पर 50×17 मीटर लंबाई में सीढ़ियां, 350 वर्ग मीटर में इंटरलॉकिंग, 2 बड़े हाल, शौचालय प्रसाधन, पीने के लिए पानी का इंतजाम रात में लाइट का इंतजाम और पेड़ पौधों से पूरे घाट को छाया युक्त किया जाएगा. इसके लिए 171.21 लाख रुपए प्रस्तावित था जो शासन की मंजूरी मिलने के बाद काम चालू कर दिया गया है.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||