नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रविवार को टकराने के लिए तैयार हैं. फाइनल की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने पिच को करीब से तो नहीं देखा है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई की इस पिच पर रनों की बारिश होगी.
भारत के खिलाफ ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर काफी शांत और आत्मविश्वास से भरे नजर आए. उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम मेजबान भारत के दबाव में आए बिना अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करेगी.
सैंटनर ने कहा, ‘हम ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. हमारी टीम टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है क्योंकि हम विपक्षी टीम या स्थिति से घबराते नहीं हैं.’ उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़कर ट्रॉफी उठाना सुखद होगा. कीवी टीम का लक्ष्य ‘प्रेशर गेम’ में संयम बनाए रखकर इतिहास रचना है.
सैंटनर ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य दर्शकों को खामोश करना है. इस टूर्नामेंट में छोटी-छोटी खुशियां ही मैच का रुख बदलती हैं. अगर हम सही समय पर सही प्रदर्शन करते हैं, तो हम एक और बड़ी टीम को चौंका सकते हैं.’ उन्होंने यह भी माना कि घरेलू मैदान पर खेलने के कारण भारत पर जीत का भारी दबाव होगा, जिसका फायदा कीवी टीम उठाना चाहेगी.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: सूर्या ने टीम के माहौल को ‘एक परिवार’ जैसा बताया
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम की मानसिक मजबूती और दबाव झेलने की रणनीति पर जोर दिया है. सूर्या ने कहा, ‘दबाव को संभालना इस बात पर निर्भर करता है कि आप मुश्किल स्थितियों में कितने शांत रहते हैं. हम ट्रेनिंग के दौरान खुद पर इतना दबाव डालते हैं कि मैच की चुनौतियां आसान लगने लगती हैं.’ उन्होंने टीम के माहौल को ‘एक परिवार’ जैसा बताया, जहां सहयोगी स्टाफ का अनुभव खिलाड़ियों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: फाइनल को लेकर बहुत उत्साहित हैं: सूर्यकुमार यादव
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए इसे एक ‘खास अहसास’ बताया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा कि छह साल के लंबे सफर के बाद इतने बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है. सूर्यकुमार ने कहा, ‘मैं, खिलाड़ी, स्टाफ और प्रशंसक, सभी इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं. हम अपनी उन्हीं पुरानी रणनीतियों और मेहनत को जारी रखेंगे जिन्होंने हमें यह तक पहुंचाया है. उनके अनुसार, टीम इंडिया फाइनल के बड़े मंच पर भी अपना स्वाभाविक खेल दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: अगर हम 250 से ऊपर रन बना लेते हैं तो यह बहुत अच्छा होगा
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा, ‘हम अच्छी बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगे, अगर हम 250 से ऊपर रन बना लेते हैं तो यह बहुत अच्छा होगा! लेकिन हम इस तरह से नहीं सोचते या योजना नहीं बनाते, यह विकेट पर निर्भर करता है. और हम जो भी स्कोर बनाएंगे, हम उसका बचाव करेंगे!’
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: सूर्या बोले- आज सब नहीं बताउंगा
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह प्लेइंग इलेवन के बारे में आज नहीं बताएंगे.उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा या नहीं इसके लिए मैच वाले दिन तक आपको इंतजार करना पड़ेगा. आज ही मैं सबकुछ नहीं बताउंगा.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: सूर्यकुमार बोले- सब हर रोज अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकते
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण चक्रवर्ती का बचाव किया. उन्होंने कहा कि हर रोज सब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते. वरुण पिछले कुछ मैचों में काफी महंगा साबित हो रहे हैं.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होगी
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होगी. इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर सवालों के जवाब दिए. उन्होंने बुमराह को दुनिया का घातक गेंदबाज बताया वहीं अहमदाबाद में रनों की बारिश की उम्मीद जताई. सैंटनर भारत के खिलाफ फाइनल में चुनौती से निपटने को तैयार हैं.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: 8 में से 7 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा है भारत
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने से पहले 8 में से सात मैच जीतकर पहुंची है. मौजूदा चैंपियन टीम अब लगातार दो बार पुरुष टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने से सिर्फ एक जीत दूर है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने पर भारत घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन जाएगी.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: डेल स्टेन बोले- न्यूजीलैंड को देना चाहिए चोकर्स को टैग
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को कहना है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप हार जाती है तो उसे असली चोकर्स का टैग देना चाहिए. क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से ज्यादा कीवी टीम आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और उन्हें ज्यादातर समय खाली हाथ लौटना पड़ा है.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: जो भी जीतेगा फाइनल, रचेगा इतिहास
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: न्यूजीलैंड अपना दूसरा फाइनल खेल रहा है और पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा. यानी जो भी टीम जीते, इतिहास जरूर बनेगा. 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप कौन उठाएगा. टीम इंडिया या न्यूजीलैंड. अगर भारत फाइनल जीतने में सफल रहा तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब मेजबान टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की हो.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: करोड़ों भारतीयों के दिल को तोड़ने के लिए तैयार है न्यूजीलैंड की टीम
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि हम मैदान पर उतरते हैं और एक टीम के रूप में अपना काम करते हैं. इस बार भी इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा. निश्चित रूप से यह एक चुनौती होगी, क्योंकि हर कोई जानता है कि हम शायद जीत के प्रबल दावेदार नहीं हैं. हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी.’
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारत-न्यूजीलैंड टी20 में हेड टू हेड
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 इंटरनेशनल में 30 बार भिड़ी हैं जहां भारत का पलड़ा भारी है. टी20 इंटरनेशनल के ओवरऑल आंकड़ों को देखें, तो भारत 16-11 की बढ़त के साथ न्यूज़ीलैंड पर भारी नजर आता है. लेकिन जैसे ही बात टी20 वर्ल्ड कप की आती है, इतिहास भारतीय फैंस को डराने लगता है.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: भारत न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में तीन बार भिड़ चुके हैं
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: दोनों टीमों के बीच हुई तीन आईसीसी इवेंट फाइनल की टक्कर में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने दो बार बाजी मारी है, जबकि भारत को एक ही बार जीत मिली है. ऐसे में टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड की बराबर करने का मौका है.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: ‘वरुण चक्रवर्ती को अपनी ताकत पर टिके रहना चाहिए’
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने वरुण चक्रवर्ती को अपनी ताकत पर टिके रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ‘वरुण को स्टंप्स पर अटैक करना चाहिए, क्योंकि उनके अधिकांश विकेट बोल्ड या LBW होते हैं. रन बचाने के लिए विकेट से दूर गेंदबाजी करना उनके काम नहीं आएगा. अनुभवी दिग्गजों का मानना है कि अगर वरुण अपनी पुरानी लय पकड़ते हैं, तो वे फाइनल में कीवी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं.
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: वरुण चक्रवर्ती अब भी खतरनाक हैं: सैंटनर
IND vs NZ T20 WC Final Live Updates: T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का बचाव करते हुए उन्हें बड़ी चुनौती बताया है. सुपर-8 और सेमीफाइनल में वरुण काफी महंगे साबित हुए, जहां इंग्लैंड के बेथल ने उनकी जमकर धुनाई की और उनका इकॉनमी रेट 10 के पार पहुंच गया. सैंटनर ने कहा, ‘सपाट पिच पर कोई भी गेंदबाज 60 रन लुटा सकता है, लेकिन वरुण अब भी खतरनाक हैं. वे फॉर्म में वापसी से सिर्फ एक मैच दूर हैं. सैंटनर के अनुसार, पिछला खराब अनुभव वरुण को फाइनल में बेहतर रणनीति बनाने में मदद करेगा. कीवी कप्तान भारत के इस ‘मिस्ट्री स्पिनर’ को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहते.
नमस्कार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. फाइनल से एक दिन पहले दोनों टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सूर्यकुमार यादव शाम 5:45 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जहां वह कई सवालों के जवाब देंगे. फाइनल से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


