साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पर्सनल लाइफ फिर सुर्खियों में है. उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने शादी से जुड़े मामले में बड़ी कानूनी मांग रखते हुए याचिका दायर की है. यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद फैंस के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.
संगीता और विजय की शादी 1999 में हुई.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में यह याचिका दायर की है . दंपति ने अगस्त 1999 में शादी की थी, हालांकि इससे पहले 1998 में यूके में उनका रजिस्ट्रेशन हुआ था. विजय और संगीता के दो बच्चे हैं 25 साल का बेटा जेसन संजय और 22 साल की बेटी दिव्या शाशा. यह मामला स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 की धारा 27(1)(a), (b), और (d) के तहत दर्ज है.
याचिका में क्या आरोप लगाए गए?
संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं . दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2021 में संगीता को पता चला कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है. याचिका में दावा किया गया है कि विजय के आश्वासन के बावजूद यह रिश्ता जारी रहा और वह बिना किसी पछतावे के एक्ट्रेस के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए, यहां तक कि विदेश यात्राएं भी कीं.
संगीता की नई अर्जी
तलाक याचिका के साथ ही संगीता ने एक अंतरिम आवेदन भी दायर किया है, जिसमें उन्होंने चेन्नई के कैसुरीना ड्राइव स्थित अपने वैवाहिक घर में मामले की अंतिम सुनवाई तक रहने की अनुमति मांगी है. याचिका में बताया गया है कि संगीता ब्रिटिश नागरिक हैं और फिलहाल भारत में उनके पास कोई अन्य आवास नहीं है. उनके वकील ने कहा कि विजय के पेशेवर और राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आपसी सहमति से सम्मानजनक अलगाव के कई प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. संगीता ने आरोप लगाया कि विजय की ओर से संकेत दिया गया था कि अगर उन्होंने कानूनी अलगाव की मांग की तो उन्हें वैवाहिक घर में नहीं रहने दिया जाएगा.
तृषा संग वायरल तस्वीरों का संदर्भ
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब विजय और तृषा की एक शादी के रिसेप्शन में साथ आने की तस्वीरें वायरल हुई हैं . दोनों ने एक ही कार से शादी स्थल पर एंट्री की और क्रीम कलर के मैचिंग आउटफिट पहने थे, जिससे अफवाहों को और बल मिला .
अगली सुनवाई कब?
चेंगलपट्टू अदालत ने विजय को नोटिस जारी कर मामले में पेश होने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 20 अप्रैल 2026 को होनी है. संगीता ने याचिका में स्थायी गुजारा भत्ता और मुकदमे की कार्यवाही का खर्च भी मांगा है. फिलहाल विजय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



