Image Slider

होमताजा खबरharyanaनशे में धुत दामाद की हैवानियत, ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला, इलाज के दौरान मौत

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दामाद ने गुस्से में आकर अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे ससुर की मौत हो गई. हमले के बाद दामाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

नशे में धुत दामाद की हैवानियत, ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला, इलाज के दौरान मौतZoom

फरीदाबाद क्राइम

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल फरीदाबाद के गांव छायसा में एक दामाद ने ऐसी दरिंदगी की, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया. अपने ससुराल पत्नी को लेने आए दामाद ने गुस्से में आकर अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे शख्स की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद का पहने वाला युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था, लेकिन वह नशे में धुत था. परिजनों ने दामाद की हालत देख बेटी को विदा करने से इनकार कर दिया. बस इसी बात को लेकर युवक का पारा हाई हो गया और दोनों में कहासुनी हो गई. कहासुनी के दौरान गुस्से में आए दूल्हे ने कुल्हाड़ी से ससुर पर हमला बोल दिया.

हमले के बाद दामाद फरार

दामाद के लगातार ताबड़तोड़ हमले से ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए, लेकिन घर ले जाते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी और जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पिता की मौत की खबर सुन पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दामाद वहां से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कहासुनी के बाद दामाद ने किया हमला

जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दामाद ने शराब पी रखी थी और कहासुनी में उसने ससुर पर हमला कर दिया. अस्पताल में इलाज के बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए, क्योंकि वो अस्पताल का खर्च नहीं उठा पा रहे थे, लेकिन घर ले जाने के कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक का नाम गुलाब है, जिनकी उम्र 55 साल थी. आरोपी अभी फरार है, लेकिन पुलिस की कोशिश जारी है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||