Last Updated:
IND vs NZ ICC Event Final Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल तीन आईसीसी इवेंट के फाइनल मैच खेले गए हैं, जिसने कीवी टीम का पलड़ा भारी है. दो बार चैंपियंस ट्रॉफी में ये टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें एक-एक जीत मिली. इसके अलावा न्यूजीलैंड ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में हराया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जंग दोनों टीमों एक बीच आईसीसी इवेंट फाइनल के रूप में चौथी भिड़ंत है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन आईसीसी इवेंट फाइनल.
दोनों टीमों के बीच हुई तीन आईसीसी इवेंट फाइनल की टक्कर में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने दो बार बाजी मारी है, जबकि भारत को एक ही बार जीत मिली है. ऐसे में टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड की बराबर करने का मौका है. आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में हुई थी. इस करीबी मुकाबले को न्यूजीलैंड ने दो गेंद रहते चार विकेट से जीतकर ट्रॉफी उठाई थी. सौरव गांगुली ने शतक और सचिन तेंदुलकर ने अर्धशतक वाली धमाकेदार पारियां खेली थी, जिन पर क्रिस कैर्न्स के शतक ने पानी फेर दिया था.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन आईसीसी इवेंट फाइनल.
2021 में दूसरा मौका आया, जब भारत का सामना कीवी टीम से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हुआ. एक बार फिर न्यूजीलैंड ने भारत की आईसीसी ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को तोड़ते हुए खिताब जीत लिया. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला ही एडिशन था, जिसमें विराट कोहली अगुआई वाली भारतीय टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी.
2025 में फिर ये दोनों टीमें आईसीसी इवेंट के फाइनल में टकराईं. हालांकि, इस बार रोहित शर्मा के धुरंधरों ने न्यूजीलैंड से 2000 चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए ट्रॉफी उठाई. कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलकर भारत को दूसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया. अब सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया की नजरें टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर इतिहास रचने पर हैं. भारत यह खिताब नाम करने में कामयाब हुआ तो वो लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहला देश बन जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का अजेय रिकॉर्ड
भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच हुए हैं और तीनों ही मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, भारतीय टीम जिस लय में है, इस सिलसिले को खत्म करते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत सकती है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



