Image Slider

Last Updated:

इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय सिनेमा की एक अनूठी और प्रेरणादायी कहानी विदेशों में अपनी गूंज सुनाने को तैयार है. संदीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेहरूनिसा’ की विशेष स्क्रीनिंग 8 मार्च को भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका में की जाएगी. यह फिल्म लखनऊ के नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिग्गज एक्ट्रेस फारुख जफर के जीवन और उनके अदम्य साहस को समर्पित है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस फारुख जफर की कहानी है ‘मेहरूनिसा’.

नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को संदीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेहरूनिसा’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है. ऑस्ट्रियन कल्चरल फोरम और ऑस्ट्रियाई दूतावास की इस पहल का विस्तार केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि दक्षिण एशिया के कई देशों में होगा. बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका स्थित छह ऑस्ट्रियाई मानद वाणिज्य दूतावासों के सहयोग से इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया जाएगा. स्क्रीनिंग के लिए स्थानीय महिला संगठनों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं.

भारतीय मूल के ऑस्ट्रियाई फिल्म निर्माता संदीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेहरूनिसा’ उस महिला की कहानी है, जो लखनऊ के नवाब परिवार से ताल्लुक रखती थी लेकिन फिर भी बॉलीवुड में अपनी शर्तों पर काम किया और फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीता.

फारुख जफर की कहानी है ‘मेहरूनिसा’

‘मेहरूनिसा’ 85 साल की फारुख जफर की कहानी है, जिन्होंने लखनऊ की हवेली से निकलकर अपने सपनों की उड़ान भरी. फिल्म उनके संघर्षों को दिखाती है, जो आगे जाकर बाकी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी. इससे पहले फिल्म 2021 में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई गई थी.

कहां-कहां हुई फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग लखनऊ की अलग-अलग जगहों पर हुई और फिल्म में फारुख जफर के अलावा, तूलिका बनर्जी और अंकित दीक्षित भी मौजूद हैं. फिल्म फीमेल ओरिएंट है जिसमें फारुख जफर ने 85 साल की उम्र में फिल्म को लीड किया. हालांकि यह फिल्म अभिनेत्री के करियर की आखिरी फिल्म रही. उन्होंने 15 अक्टूबर 2021 को लंबी बीमारी से जूझते हुए आखिरी सांस ली.

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं फारुख जफर

बता दें कि फारुख जफर हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम थीं, जिन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया लेकिन फिर लंबा ब्रेक भी लिया. उन्होंने फिल्म ‘उमराव जान’ में रेखा की मां का किरदार निभाया था और वहीं से हिंदी सिनेमा में कदम भी रखा था. जिसके बाद अभिनेत्री ‘स्वदेश’, ‘गुलाबो-सिताबो’, ‘अम्मा की बोली’, ‘अनवर का अजब किस्सा’ और ‘पीपली लाइव’ फिल्म में दिखी थीं. ‘गुलाबो-सिताबो’ में अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका निभाई थी, जो हवेली बचाने के लिए अपने पुराने आशिक के साथ भाग जाती है. फिल्म में उनका चुलबुला रोल और जिंदादिल किरदार आज भी लोगों के दिल में बसा है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||