Zainab Sikander Resign : जैनब सिकंदर ने यह साफ नहीं किया है कि वह आगे किसी दूसरी पार्टी में शामिल होंगी या नहीं, लेकिन उनके इस्तीफे को उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरएलडी के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है.
यूपी चुनाव से पहले जैनब सिकंदर ने छोड़ी आरएलडी.
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने आज आरएलडी की सदस्यता से इस्तीफा जयंत चौधरी को भेज दिया है. साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें आरएलडी में हमेशा सम्मान और सहयोग मिला, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगी.
जैनब सिकंदर ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अब वह ऐसे मंच की तलाश में आगे बढ़ना चाहती हैं, जहां वह अपने विचारों को अधिक प्रामाणिक तरीके से रख सकें और अपने समुदाय का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकें. उन्होंने अपने संदेश के अंत में ‘इंशाअल्लाह’ लिखते हुए भविष्य में नई भूमिका की ओर संकेत भी दिया.
हालांकि उन्होंने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि वह आगे किसी दूसरी पार्टी में शामिल होंगी या नहीं, लेकिन उनके इस्तीफे को उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरएलडी के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं.
बता दें कि जैनब सिकंदर एक जानी-मानी राजनीतिक विश्लेषक, स्तंभकार और सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय लोक दल से इस्तीफा दे दिया है. वह कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए कॉलम भी लिखती हैं. वह पार्टी के लिए टीवी बहस में भी हिस्सा लेती हैं. आरएलडी में भूमिका के तौर पर वह राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं. उन्हें जयंत चौधरी के करीबी रणनीतिकारों में गिना जाता था और उन्होंने पार्टी के अल्पसंख्यकों और युवाओं के बीच आधार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
About the Author
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



