Image Slider

होमखेलक्रिकेटअभिषेक की छुट्टी, कुलदीप की एंट्री? फाइनल के लिए सूर्या ने रचा ‘चक्रव्यूह’!

Last Updated:

Team India Probable XI vs New Zealand final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत हैं. खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ड्रॉप किया जा सकता है, जिससे ईशान किशन को ओपनिंग का मौका मिलेगा. गेंदबाजी को मजबूती देने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव कुलदीप यादव को ‘ट्रंप कार्ड’ के रूप में शामिल कर सकते हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले में क्या भारत दोबारा विश्व विजेता बनेगा?

Zoom

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत इन 11 खिलाड़ियों को उतार सकता है.

नई दिल्ली. क्रिकेट के महाकुंभ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला अब करीब है. रविवार, 8 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. लेकिन इस ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले से पहले भारतीय खेमे में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. खबर है कि टीम मैनेजमेंट खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को बाहर बैठाकर प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है.

दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज माने जाने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए यह वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने जैसा रहा है. टूर्नामेंट के 7 मैचों में वह महज 89 रन ही बना सके हैं. सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर भी इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ 9 रन निकले. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल जैसे निर्णायक मैच में किसी ‘आउट-ऑफ-फॉर्म’ खिलाड़ी के साथ जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे. अगर अभिषेक बाहर होते हैं, तो पारी की शुरुआत ईशान किशन करेंगे. ईशान ने इस टूर्नामेंट में बतौर ओपनर दो शानदार अर्धशतक जड़े हैं और वह संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम को आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत इन 11 खिलाड़ियों को उतार सकता है.

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका
अभिषेक की जगह टीम में शामिल होने की दौड़ में रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के नाम शामिल हैं, लेकिन कुलदीप यादव का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है. इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को एक विशेषज्ञ छठे गेंदबाज की कमी खली थी. वरुण चक्रवर्ती (64 रन) और अर्शदीप सिंह की महंगी गेंदबाजी ने चिंता बढ़ाई है. ऐसे में कुलदीप जैसा विकेट टेकिंग विकल्प टीम को मजबूती देगा. कुलदीप ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कीवियों के खिलाफ दो विकेट लेकर भारत की जीत की नींव रखी थी. बड़े मैचों का अनुभव उन्हें रिंकू या सुंदर से आगे खड़ा करता है.

वरुण और अर्शदीप पर भी नजरें
भले ही वरुण चक्रवर्ती टी20 के नंबर-1 गेंदबाज हैं, लेकिन पिछले मैच में उनकी जमकर धुनाई हुई थी. अर्शदीप की फॉर्म भी प्रबंधन के लिए सिरदर्द बनी हुई है. हालांकि, यह बेहद कम संभावना है कि इन दोनों को फाइनल जैसे बड़े मैच में ड्रॉप किया जाए. टीम का भरोसा इन अनुभवी गेंदबाजों पर बना रहेगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल के लिए भारत की संभावित 11:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||