Kanpur News: आर्य नगर चौराहे पर कपड़ा फाड़ होली का यह उत्सव सिर्फ होली के दिन ही नहीं बल्कि गंगा मेला के दिन भी देखने को मिलता है. गंगा मेला कानपुर की पुरानी परंपरा है और उस दिन भी यहां रंग और मस्ती का वही माहौल बन जाता है.
डीजे और बॉलीवुड गानों पर जमकर होता है डांस
कपड़ा फाड़ होली के दौरान आर्य नगर चौराहे पर डीजे की धुन भी गूंजती रहती है.जैसे ही बॉलीवुड के होली गीत बजते हैं, लोग रंग और गुलाल उड़ाते हुए जमकर डांस करने लगते हैं. हर तरफ हंसी, मस्ती और उत्साह का माहौल दिखाई देता है.युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी इस अनोखी होली का हिस्सा बनते हैं.कई लोग तो खासतौर पर पुराने कपड़े पहनकर ही यहां पहुंचते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि यहां आने के बाद कपड़े फटने तय हैं, लेकिन यही इस परंपरा की असली पहचान भी है और लोग इसे पूरी मस्ती के साथ निभाते हैं.
गंगा मेला के दिन भी दिखता है वही उत्साह
आर्य नगर चौराहे पर कपड़ा फाड़ होली का यह उत्सव सिर्फ होली के दिन ही नहीं बल्कि गंगा मेला के दिन भी देखने को मिलता है. गंगा मेला कानपुर की पुरानी परंपरा है और उस दिन भी यहां रंग और मस्ती का वही माहौल बन जाता है. इस अनोखी होली को देखने के लिए आसपास के इलाकों और दूसरे शहरों से भी लोग आर्य नगर चौराहे पर पहुंचते हैं. कई लोग सिर्फ इस परंपरा को देखने और इसकी तस्वीरें लेने के लिए यहां आते हैं.कानपुर के आर्य नगर चौराहे की कपड़ा फाड़ होली अब शहर की पहचान बन चुकी है. रंगों, संगीत और मस्ती के बीच खेली जाने वाली यह होली हर साल हजारों लोगों को अपनी ओर खींचती है और पूरे शहर को उत्साह से भर देती है.
About the Author
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



