Image Slider

वसुंधरा। जिला प्रशासन की ओर से मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में लगे रोजगार मेले में 298 युवाओं का रोजगार के लिए सलेक्शन हो गया। मेले में 38 कंपनियों ने प्रतिभाग किया और इसमें 574 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। जिला सेवा योजन अधिकारी गौतम घोष ने बताया कि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मेले का आयोजन किया गया। मेवाड़ ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार व शिक्षण संस्थानों के संयुक्त प्रयास जरूरी हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाना भी है। इस मौके पर संस्थान के महासचिव सीए अशोक कुमार सिंघल और निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल के बताया कि युवाओं को रोजगार संगम और सेवायोजन विभाग के पोर्टल से रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||