Last Updated:
हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में स्थित मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स होटल में 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया. मृतक की पहचान कैलिफोर्निया निवासी मिशेल ब्रायन ली के रूप में हुई है, जो 2 नवंबर को अपने बिजनेस पार्टनर के साथ कारोबारी यात्रा पर हैदराबाद आया था. 4 नवंबर की शाम से उसके फोन का जवाब नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से कमरा खोला, जहां वह बिस्तर पर बेहोश मिला. मेडिकल टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी.
हैदराबाद के होटल में अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला शव(सांकेतिक तस्वीर)
हैदराबाद के एक होटल में अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक अपने बिजनेस पार्टनर के साथ कारोबारी यात्रा पर भारत आया था और शहर के गाचीबोवली इलाके स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था. 4 नवंबर की शाम से जब उसने फोन उठाना बंद कर दिया, तो होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला. अंदर वह बिस्तर पर बेहोश मिला. सूचना मिलने पर पहुंची मेडिकल टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब उसकी मौत की वजह जानने में जुटी है.
जी हां, हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित SLN टर्मिनस के ‘मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स’ में 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक अपने होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले मिशेल ब्रायन ली के रूप में हुई है. वह 2 नवंबर को अपने बिजनेस पार्टनर डेविड के साथ एक बिजनेस ट्रिप पर हैदराबाद आए थे. दोनों इसी होटल में ठहरे हुए थे.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ली होटल की 12वीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 1218 में रुके हुए थे. बताया जा रहा है कि 4 नवंबर की शाम से उन्होंने फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया था. कई बार संपर्क करने की कोशिश नाकाम रहने पर होटल स्टाफ को शक हुआ. 5 नवंबर को शाम करीब 6:30 बजे, होटल के कर्मचारियों ने मास्टर की से कमरा खोला तो ली को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया. उन्होंने तुरंत 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


