इंदिरापुरम। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली भाजपा नेत्री व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। नाजिया का आरोप है कि उन्हें पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है। इसमें उन्हें तेजाब से जलाने और शरीर के टुकड़े करने की धमकी दी गई है। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पुलिस से पुलिस को इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की नाजिया ने पुलिस कमिश्नर और पुलिस लाइन में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर से मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय, गाजियाबाद पुलिस और जिलाधिकारी को भी टैग किया है। नाजिया ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और मामले में गंभीरता से जांच करने की अपेक्षा जताई है। इससे पहले भी नाजिया को सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा चुकी है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि साइबर टीम की मदद से आरोपी को तलाशकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



