Image Slider

लोनी। ट्रोनिका सिटी स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेल दिवस उड़ान-द स्ट्राइड फॉर एक्सीलेंस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, मशाल रिले, योग, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


गणेश वंदना में विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुति दी। मार्च पास्ट के दौरान विद्यार्थियों ने मिलकर एसपीएस की आकृति बनाई। प्रधानाचार्य सुनीता मदान ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, रिले और बाधा दौड़ समेत कई मुकाबले हुए। नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने अभिभावकों के साथ दौड़ लगाई। वहीं, अभिभावकों के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी निर्मला भाटी रहीं। वह 2025 के खो-खो विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य हैं। उन्होंने बच्चों और विशेषकर छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे। पहली इंटर हाउस स्पोर्ट्स रोलिंग ट्रॉफी बुद्ध सदन ने जीती। सलवान एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील दत्त सलवान ने विद्यार्थियों को नफरत, लालच, घमंड और जलन से दूर रहने की सीख दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||