Image Slider

इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-1 में दिल्ली के डाक विभाग में कार्यरत सीनियर अकाउंटेंट शशांक पर चाकुओं से हुए हमले के मामले में एक अन्य जिम ट्रेनर का नाम पुलिस की जांच में सामने आया है। आरोपी घटना के बाद से जिम छोड़कर भागा हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और जिम कर्मचारियों से पूछताछ कर उसकी भूमिका की जांच कर रही है।


26 अक्तूबर को शशांक पर उनकी पत्नी प्रिया शर्मा के ने जिम ट्रेनर प्रेमी प्रताप सिंह पर साजिश रचकर चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में प्रिया और प्रताप को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया था कि वह लिफ्ट लेकर वारदात को अंजाम देने आया था। हालांकि, शशांक के भाई रितेश ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई तो एक व्यक्ति बाइक से प्रताप को छोड़कर जाता दिखाई दिया। रितेश ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की तो प्रताप के जिम का एक अन्य ट्रेनर भी लापता मिला है। तीसरा आरोपी संचालक प्रताप के जिम में ट्रेनर है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में उसकी भी भूमिका है और उसकी जानकारी में होने की बात कही जात रही है। वहीं, शशांक के भाई रितेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को भतीजी वेदांशी का जन्मदिन था। शशांक ने अस्पताल से वीडियो कॉल कर बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बेटी भी पापा को देखकर खुश हुई। गले में चाकू लगने से जीभ कट गई है, इस कारण शशांक अभी बोल नहीं पा रहे हैं। लंग्स और गले में बार-बार सूजन आने से भी उन्हें परेशानी हो रही है। डीसीपी टीएचए ऋजुल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जिम कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||