Image Slider


लोनी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के दौरान युवती के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और बाद में नए-नए अकाउंट से संपर्क कर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर लोनी पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर निवासी सलमान के खिलाफ शिकायत दी है। लोनी थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती के अनुसार इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान सलमान से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर धोखे से उसके वीडियो बनाए और बाद में इनको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इसके बाद भी युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से नए अकाउंट बनाकर मैसेज और कॉल करने लगा। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||