Image Slider

Last Updated:

Vastu Tips: दिवाली के त्योहार पर घर को रोशन करने के लिए लोग पूरे घर में दीये जलाते हैं. इन दीयों की रोशनी से घर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. लेकिन त्योहार खत्म होने के बाद अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इन दीयों का क्या करना चाहिए.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

ऋषिकेश: दिवाली के त्योहार पर घर को रोशन करने के लिए लोग पूरे घर में दीये जलाते हैं. इन दीयों की रोशनी से घर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. लेकिन त्योहार खत्म होने के बाद अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इन दीयों का क्या करना चाहिए. कुछ लोग इन्हें कूड़े में फेंक देते हैं, तो कुछ संभालकर रख लेते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दिवाली के बाद इस्तेमाल किए गए मिट्टी के दीयों का करना क्या चाहिए.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि दिवाली को दीपों का त्योहार कहा जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को दियों से सजाते हैं और शाम के समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने के बाद दीपक जलाते हैं. दिवाली पर मिट्टी के दीयों का खास महत्व होता है. आमतौर पर घर के मुख्य दरवाजे, आंगन, छत, बालकनी और खिड़कियों पर दीये रखे जाते हैं. इसके अलावा पूजा घर में भगवान के सामने भी दीपक जलाया जाता है.

वास्‍तु के अनुसार कैसे रखें दीये

कई लोग घर के मंदिर में घी का दीपक जलाते हैं, तो कहीं सरसों या तिल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. इस दिन लोग कई तरह के दीये जलाते है जैसे साधारण मिट्टी के दीये, पांच मुखी दीये, कलात्मक डिजाइन वाले दीये, रंग-बिरंगे दीये और बड़े आकार के दीपक. पूजा के लिए आमतौर पर मिट्टी के पारंपरिक दीयों का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि घर की सजावट के लिए लोग रंगीन और डिजाइनर दीये भी जलाते हैं. उन्होंने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर जलाए गए मिट्टी के दीयों को त्योहार के बाद सही तरीके से रखना और उनका निपटान करना शुभ माना जाता है.

दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है दीया

पूजा में इस्तेमाल किए गए दीयों का अनादर नहीं करना चाहिए और न ही उन्हें घर में इधर-उधर बिखेरकर रखना चाहिए.जो दीये जलने के बाद भी साबुत हैं, उन्हें अच्छी तरह साफ करके सुखा लें. इन्हें किसी साफ जगह पर रख दें. अगर दीये सही स्थिति में हैं, तो अगले कोई व्रत या पूजा या फिर दिवाली पर इनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन दीयों का नहीं करना चाह‍िए इस्‍तेमाल

वहीं जो दीये टूट गए हैं या जिनमें दरार आ गई है, उन्हें पूजा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. वास्तु शास्त्र में खंडित पूजा सामग्री को घर के मंदिर में रखना सही नहीं माना जाता. ऐसे दीयों को घर में जमा करके रखने के बजाय अलग कर देना चाहिए. इन्हें किसी साफ जगह पर मिट्टी में दबा दे या मिट्टी में मिला दे. इन टूटे हुए दीयों को कूड़े के ढेर, नाली या ऐसी जगह बिल्कुल न फेंके जहां गंदगी हो.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||