लोनी। क्षेत्र में सड़क निर्माण और मंडोला विहार आवास विकास योजना में कथित भ्रष्टाचार के साथ किसानों के उत्पीड़न का मामला गरमा गया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और किसान सत्याग्रह आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोनों मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने और किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है।
भाकियू टिकैत के प्रतिनिधि विपिन कुमार ने आरोप लगाया कि पुस्ता चौकी से दिल्ली मार्ग और लोनी तिराहे से गाजियाबाद मार्ग पर निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। पुस्ता चौकी से दिल्ली की ओर सीवर लाइन डालने के लिए सड़क कटिंग के नाम पर स्वीकृत 6.5 करोड़ रुपये की धनराशि में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। गड्ढों और जलभराव से हादसे हो रहे हैं। वहीं, किसान सत्याग्रह आंदोलन के संयोजक मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी और सह संयोजक आरडी त्यागी ने मंडोला विहार योजना में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की एसआईटी या न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड देने और मुआवजे में 64.7 प्रतिशत वृद्धि की मांग उठाई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
ला-मार्टीनियर कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले के दौरान गोल के लिए संघर्ष करते खिलाड

- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||