Image Slider


लोनी। दूसरी शादी के बाद महिला और उसके बच्चों का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने दूसरे पति पर बेटी के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर उसे व तीन बेटों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद लोनी पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पहले पति मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बाद से लापता हो गए थे। पहली शादी से उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उन्होंने अंकुर विहार क्षेत्र निवासी पप्पू चौहान से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि शुरुआत में बच्चों की देखभाल और पढ़ाई कराने का भरोसा देने वाले पति ने कुछ समय बाद ही उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि दूसरा पति बेटी से अश्लील हरकत करता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसमें पति के अन्य रिश्तेदार भी साथ देते हैं। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||