साहिबाबाद। दिवाली से पहले शहर के सभी वार्डों में हाइमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों को वार्डों के उन स्थानों पर लगाया जाएगा, जहां लंबे समय से अंधेरा रहता है। योजना के लागू होने से प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। लाइट लगाने के लिए स्थान चिंह्ति करने शुरू कर दिए हैं। इसमें प्रमुख सड़कें, बाजार, चौराहे, पार्क और सार्वजनिक आवागमन वाले स्थान प्राथमिकता में रखे जाएंगे। हाइमास्ट लाइटें लगने से उन क्षेत्रों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण अंधेरा रहता है। खासकर बाजारों और व्यस्त चौराहों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। योजना के तहत प्रत्येक वार्ड को 50 लाइटें दिए जाने से उनकी संख्या वार्डों की जरूरत के अनुसार निर्धारित स्थानों पर लगाई जा सकेगी। पार्षद सुधीर ने बताया कि निगम की ओर से लाइटें मिलने में इस बार काफी देरी हुई। दिवाली से दो दिन पहले मिली हैं। उनका आरोप है कि इलाके के दो से तीन वार्डों के एक ही लाइनमैन हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



