Image Slider

गाजियाबाद। क्रॉसिंग्स रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसाइटी में बच्चों की जानलेवा शरारत का मामला सामने आया है। टावर-5 (ब्लॉक-डी) की 14वीं मंजिल से चार बच्चों ने मिलकर एक भारी ट्रैफिक कोन नीचे फेंक दिया। कोन सीधे मुख्य प्रवेश द्वार के पास बने बास्केटबाल कोर्ट की ओर गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां खेल रहे बच्चे इसकी चपेट में आने से बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


स्थानीय निवासी प्रशांत जायसवाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे चार नाबालिग एक बड़ा ट्रैफिक कोन लेकर टावर की 14वीं मंजिल पर पहुंचे थे। वहां से उन्होंने कोन नीचे फेंक दिया। भारी वस्तु गिरने की तेज आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे तो बच्चे लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों से नीचे भागने लगे। नीचे सुरक्षाकर्मियों को खड़ा देखकर बच्चे पिछले हिस्से में बने शेड के सहारे कूदकर वहां से भाग निकले।प्रशांत ने एओए से मामले की जांच कराने और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||