Image Slider

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए घर की रेकी करने और गाली गलौज कर हत्या की धमकी देने का पीड़ित ने आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। मामले में प्रताप विहार निवासी प्रांजल ईश्वर मिश्रा ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।


प्रताप विहार सेक्टर-11 के जी ब्लॉक निवासी प्रांजल ईश्वर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने नौ अगस्त 2025 को विजयनगर थाने में धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में एक केस दर्ज कराया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। आरोप है कि इसके बाद से ही अज्ञात लोगों के माध्यम से उन पर मुकदमा वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। इन्कार करने पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 28 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11 बजे एक एसयूवी कार उनके घर के पास आकर रुकी। आरोप है कि कार में बैठे व्यक्ति ने चोरी-छिपे उनके घर की फोटो खींच ली। पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। इस तरह कई बार उनकी रेकी गई और धमकी दी गई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन नवंबर को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||