Image Slider

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में दुकान के सौदे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 लाख रुपये में दुकान बेचकर कब्जा देने के बाद विक्रेता ने दोबारा दुकान पर कब्जा का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दंपति और उनकी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन निवासी मीनारा बीबी के मुताबिक, केदार नाथ मिश्रा ने उन्हें अपनी दुकान 22 लाख रुपये में बेची थी। इसके बाद उन्होंने दुकान में अपना सामान रख दिया। मीनारा ने बताया कि 30 अक्तूबर को उन्हें जानकारी मिली कि केदार नाथ और उनकी बहू स्वाति पांडेय दुकान को दोबारा बेचने की तैयारी कर रहे हैं। वह दुकान पर पहुंचीं तो केदार नाथ आदि ताले तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि दंपति ने उनके साथ मारपीट की और भाग गए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||