Image Slider

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में शनिवार को अमरोहा के सादात नगर निवासी एक युवक ने गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों और नाविकों को इसकी सूचना दी। इस पर गोताखोरों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरबोट से गंगा में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार युवक घरेलू कलह के चलते परेशान था। इसी से क्षुब्ध होकर वह ब्रजघाट पहुंचा और आत्महत्या करने के इरादे से गंगा पुल पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव के लिए गोताखोरों को बुलाया। सूचना मिलते ही गोताखोर राजमल केवट, दीपचंद केवट, मोहन केवट और नाविकों ने मोटरबोट लेकर तत्काल गंगा में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि युवक को बचा लिया है परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||