Image Slider

Fire breaks out at a medical plastic waste warehouse; brought under control after eight hours

मुरादनगर। मुराद ग्राम पुर्सी गांव के पास स्थित मेडिकल प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में लगी आग। स्रो

मुरादनगर। मुराद ग्राम पुर्सी गांव के पास स्थित मेडिकल प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद रविवार सुबह छह बजे आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर गोदाम परिसर में खड़ी एक बाइक जल गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


कस्बा निवासी अय्यूब का मुराद ग्राम पुर्सी गांव के पास मेडिकल प्लास्टिक वेस्ट का गोदाम है। गोदाम में कई कर्मचारी काम करते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे गोदाम परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। उस समय गोदाम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे गोदाम स्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ी गोदाम तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद लंबा पाइप डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की पीछे की दीवार भी तोड़ी गई। आग की भयावहता को देखते हुए अन्य दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया। गोदाम में रखीं कांच की बोतलों में गैस भरने के कारण उनके फटने की आवाजें भी आती रहीं। मोदीनगर दमकल विभाग के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मोदीनगर की तीन, आयुध निर्माणी फैक्टरी और गाजियाबाद कोतवाली फायर स्टेशन की गाड़ियों ने आग बुझाने में मदद की। करीब 25 टैंकर पानी खर्च होने के बाद रविवार सुबह छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही इसकी जानकारी हो सकेगी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||