दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर से आगे पिलर नंबर 969 के पास रविवार सुबह रुड़की डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन महिला समेत 23 लोग घायल हो गए। घायलों को मुरादनगर और मोदीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।
रविवार सुबह करीब सवा सात बजे उत्तराखंड रुड़की डिपो की रोडवेज बस दिल्ली के आईएसबीटी से रुड़की के लिए चली। बस में रुड़की निवासी चालक दीपक कुमार, परिचालक कुलदीप कुमार समेत करीब 35 सवारी थी। सुबह करीब 9:15 बजे बस मुरादनगर गंगनहर पुल पार करने के बाद पिलर नंबर 969 के पास पहुंची। चालक ने आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करने का किया तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


